फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   2.50 crore in cash found in the van, went to the bank

कैश वैन में मिले 2.50 करोड़, बैंक के निकले

Fri, 13 Jan 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 13 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
2.50 crore in cash found in the van, went to the bank
पुलिस द्वारा पकड़े गए बक्से में रखे रुपये। - फोटो : Amar ujala

खुदागंज काली नदी पुल पर चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को बैंक की कैश वैन से 2.50 करोड़ रुपये बरामद किए। पुलिस के साथ उड़नदस्ता प्रभारी ने भी तलाशी ली। आयकर विभाग के अफसरों ने चार घंटे तक कैश वैन लेकर जा रहे युवक से पूछताछ की। संतुष्ट होने पर उसे कैश समेत छोड़ दिया।

विज्ञापन


काली नदी पुल पर एसओ कमालगंज सुनील यादव और उड़नदस्ता प्रभारी वाहन चेकिंग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, फतेहगढ़ से कन्नौज जा रही एक कैश वैन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कैश वैन में 2.50 करोड़ रुपये मिले। घटना की जानकारी आयकर विभाग के अफसरों को दी गई। सूचना मिलने पर आयकर विभाग के अधिकारी संजय जैन मौके पर पहुंचे और कैश वैन व उसमें सवार युवक गौरव द्विवेदी को थाने लेकर आए। गौरव द्विवेदी ने आयकर अफसर को बताया कि बैंक आफ इंडिया की चेस्ट से 2.90 करोड़ रुपये लेकर फतेहगढ़ गया था।
विज्ञापन


इन रुपयों को कन्नौज और फतेहगढ़ की बैंक आफ इंडिया की शाखाओं में बांटना था। फतेहगढ़ स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा में 40 लाख रुपये डालकर शेष रुपयों को कन्नौज की बैंक आफ इंडिया की शाखाओं और एटीएम में डालने के लिए ले जा रहा था। करीब डेढ़ बजे पकड़ी गई कैश वैन शाम साढ़े पांच बजे पूछताछ के बाद छोड़ी गई। आयकर अधिकारी संजय जैन ने बताया कि जांच में मामला सही मिलने पर कैश वैन को छोड़ दिया गया। वहीं, विनोद द्विवेदी ने बताया कि देर से कैश वैन छोड़ने के चलते बैंकों में समय से कैश नहीं पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीओआई कन्नौज की इन शाखाओं में जाना था कैश
कैश वैन में सवार युवक गौरव द्विवेदी ने बताया कि कैश वैन में रखा 2.50 करोड़ रुपया बैंक आफ इंडिया की समधन, गुरसहायगंज, सराय दौलत, सिकंदरपुर, तिर्वागंज, हरवनपुर, चपुन्ना, डडौनी, हसेरन, अनौगी, सोरोंटाप शाखा समेत कन्नौज ब्रांच में जमा होना है। बैंक आफ इंडिया के पांच एटीएम में भी कैश डालना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed