{"_id":"62e819c07040504c357fa142","slug":"2-5-lakh-stolen-from-three-shops-in-rajipur-farrukhabad-news-knp710708228","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः रजीपुर में ज्वैलर्स सहित तीन दुकानों से ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः रजीपुर में ज्वैलर्स सहित तीन दुकानों से ढाई लाख की चोरी
विज्ञापन
रजीपुर में चोरी के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। चोरों ने प्रधान के पुत्र और दो अन्य लोगों की दुकान से करीब ढाई लाख रुपये का सामान पार कर दिया। ज्वैलर्स की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोर निकाल ले गए। एलईडी बाग में पड़ी मिली।
ग्राम पंचायत रजीपुर के छिबरामऊ मार्ग पर धीरू सिंह की मार्केट है। इसमें फर्रुखाबाद के नितगंजा निवासी धर्मेंद्र कुमार वर्मा की श्री राधे ज्वैलर्स, सदरियापुर निवासी शिवओम की होम्योपैथिक क्लीनिक व रजीपुर प्रधान के पुत्र नरेंद्र कुमार की बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। रात में चोर मार्केट के पीछे से छत पर पहुंचे और नीचे उतर आए। चोरों ने शिवओम की क्लीनिक के शटर को तोड़ कर काउंटर में रखे 36 हजार रुपये पार कर दिए।
दवा और सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। धर्मेंद्र वर्मा की दुकान की दीवार में नकब लगाकर चोर घुसे। दुकान में चार सीसीटीवी कैमरे लगे थे। चोरों ने कैमरे की एलईडी व डीवीआर निकाल लिया। काउंटर में रखे दो पैंडल, एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी कुंडल, चांदी की 60 अंगूठी, 10 जोड़ी पायल व गुल्लक में रखे 12 हजार रुपये आदि चोरी कर लिए।
विज्ञापन
चोरों ने प्रधान पुत्र नरेंद्र की दुकान की गोलक व मंदिर में रखे करीब 1500 रुपये भी चुरा लिए। तीनों दुकानों में चोरी करने के बाद चोर मार्केट के पीछे की ओर लगे दरवाजे के ताले तोड़कर भाग गए।
सोमवार सुबह नरेंद्र ने मार्केट का शटर खोला तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। फोन कर चोरी की सूचना धर्मेंद्र व शिवओम को दी। दुकानदार परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर खुदागंज चौकी प्रभारी आनंद शर्मा ने मार्केट के पीछे बाग में खोजबीन की। वहां एलईडी, चार्जर व रेती पड़ी मिली। दोपहर को सीओ रविंद्र नाथ राय व प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने जांच की। धर्मेंद्र कुमार ने तहरीर दी है।