फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   1950 candidates left the exam due to strictness

Farrukhabad News: कड़ी सख्ती के चलते 1950 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 04 Mar 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 04 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
1950 candidates left the exam due to strictness
परीक्षा देकर वापस लौटते परीक्षार्थी। - फोटो : परीक्षा देकर वापस लौटते परीक्षार्थी।
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा में कड़ी सख्ती के चलते 1950 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सर्वाधिक 1796 परीक्षार्थी हाईस्कूल विज्ञान विषय के अनुपस्थित रहे। सचल दलों की टीमें केंद्रों पर निरीक्षण करती रहीं।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान व इंटरमीडिएट लेखाकार विषय की परीक्षा थी। रस्तोगी इंटर कॉलेज में सुबह 7.45 बजे से ही परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। मुख्य गेट पर लगे रोल नंबर की सूची से परीक्षार्थियों ने अपना कक्षा कक्ष देखा। मुख्य गेट पर ही लाइन लगाकर परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई। एमआईसी व जीजीआईसी फतेहगढ़ में भी यही आलम था।
विज्ञापन

सचल दल टीम में शामिल डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह ने स्वामी आत्मदेव गोपालानंद इंटर कॉलेज ऊगरपुर, दीनबंधु इंटर कॉलेज सिरौली, मेजर शिवदयाल इंटर कॉलेज, शक्ति सैनिक इंटर कॉलेज मौधा, भारतीय इंटर कॉलेज महेश नगर, शांति देवी इंटर कॉलेज नीबकरोरी, भदंत विजय सोम इंटर कॉलेज संकिसा, राम स्वरूप शहीद इंटर कॉलेज मेरापुर और शिवनंदन सिंह इंटर कॉलेज खिमसेपुर, रक्षा देवी इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद व देव स्वरूप इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद का निरीक्षण। उन्होंने कक्षा कक्षों में जाकर सीटिंग प्लान देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कंट्रोल रूम प्रभारी रामलखन पाल ने बताया कि प्रथम पाली में इंटरमीडिएट लेखाकार विषय में पंजीकृत 343 में 331 बच्चे परीक्षा देने आए। हाईस्कूल विज्ञान विषय में पंजीकृत 24293 में 1796 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली हाईस्कूल कृषि विषय में पंजीकृत 214 में 202 व इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र विषय में पंजीकृत 2290 में 2160 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed