{"_id":"6528475725a649f0db0e9db4","slug":"19-sub-centres-vacant-only-three-anms-transferred-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-3939-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 19 उपकेंद्र खाली, मात्र तीन एएनएम स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 19 उपकेंद्र खाली, मात्र तीन एएनएम स्थानांतरित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्रामीण क्षेत्र के रिक्त 19 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के सापेक्ष मात्र तीन एएनएम स्थानांतरित की गईं हैं। डीएम की सख्ती के बावजूद एएनएम की तैनाती में खेल पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शहर व सीएचसी बरौन में अभी भी अतिरिक्त एएनएम तैनात हैं।
जनपद में 234 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए 235 एएनएम की तैनाती हैं। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्र के 19 उपकेंद्रों पर पद रिक्त हैं। अमर उजाला की खबरों काे संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सीएमओ से कई बार नाराजगी जताई। ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर एएनएम तैनाती के आदेश दिए। सीएमओ ने शहर के सिविल अस्पताल लिंजीगंज से तीन अतिरिक्त एएनएम को आकांक्षात्मक ब्लाॅक राजेपुर स्थानांतरित कर दिया।
रीतू चौहान को स्वास्थ्य उपकेंद्र परमनगर, पूर्णिमा राजपूत को हरसिंहपुर कायस्थ व रूपम चतुर्वेदी को नगला दुर्गू में तैनात किया गया है। आकांक्षात्मक ब्लाॅक नवाबगंज के दो रिक्त पद भरने के लिए ब्लाॅक मोहम्मदाबाद से एएनएम सुमन को उपकेंद्र मुरहास से कनासी व लल्तेश कुमारी को करथिया से गठवाया उपकेंद्र स्थानांतरित किया। इससे मोहम्मदाबाद के गांव मुरहास, करथिया, रूपनगर, नवादा दोयम, कान्हेपुर, सिनौड़ा पृथ्वी उपकेंद्र एएनएम विहीन हो गए हैं। पीएचसी नवदिया में स्थाई एएनएम का पद न होने के बावजूद तैनाती कर दी गई है। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि आकांक्षात्मक ब्लाॅक प्राथमिकता में हैं। सीएचसी बरौन व पीएचसी न्यू नवदिया से एएनएम शीघ्र ही स्थानांतरित की जाएंगी।