फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   19 corona infected including bank personnel in the district

बैंक कर्मी सहित 19 लोग कोरोना संक्रमित

Mon, 23 Nov 2020 06:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
19 corona infected including bank personnel in the district
जिले में बैंक कर्मी समेत 19 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक बैंक कर्मी भी शामिल है। इसे मिला कर जिले में संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 4225 पहुंच गया है।
जिले में कोरोना संक्रमण का सिलसिला थम नहीं रहा है। जांच रिपोर्ट में शहर की बैंक ऑफ इंडिया का एक कर्मचारी, एक वृद्ध, मोहल्ला गंगानगर कालोनी निवासी युवक, आवास विकास कालोनी निवासी किशोर, भोपतपट्टी निवासी वृद्ध, मित्तूकूंचा निवासी युवक व कांशीराम कालोनी निवासी हैवतपुर गढ़िया निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन

वहीं फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया निवासी एक परिवार की दो महिलाएं व किशोर कोरोना की चपेट में आ गए है। कायमगंज के त्योरखास निवासी युवक, पृथ्वीदरवाजा निवासी युवक, कंपिल चौराहा निवासी वृद्ध, श्यामागेट निवासी युवक, मोहम्मदाबाद के गांव अलावलपुर स्थित वृद्धाआश्रम का वृद्ध व नवाबगंज के गांव नौली निवासी युवक संक्रमित मिला है। जिले में अब तक 3989 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं, जबकि 66 मरीजों की जान जा चुकी है। जिले में अब 170 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed