फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   186 couples will get married in four ceremonies

चार समारोहों में होगी 186 जोड़ों की शादी

Tue, 31 Aug 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
186 couples will get married in four ceremonies
चार समारोह में 186 जोड़ों की होगी शादी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तारीखें तय
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत चार समारोह आयोजित किए जाएंगे। इनमें 186 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य है। चारों समारोह के लिए जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल व तारीखें तय कर दी हैं।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में 225 जोड़ों की शादी के लिए एक करोड़ 14 लाख 7500 रुपये बजट मिला था। एक जोड़े की शादी के लिए 51 हजार रुपये खर्च निर्धारित है। पिछले दिनों 39 जोड़ों की शादी कराई जा चुकी है, जबकि समाज कल्याण विभाग के पास अभी 186 जोड़ों की शादी के लिए बजट शेष बचा है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने इसके लिए चार समारोहों की तिथियां निर्धारित करते हुए कार्यक्रम स्थल तय कर दिए हैं। सभी समारोहों के लिए जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिलाधिकारी ने आयोजन की जिम्मेदारी बीडीओ व ईओ को सौंपते हुए सामूहिक विवाह के लिए समाज कल्याण विभाग से पंजीकरण आवेदनों के अनुसार धनराशि की मांग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कब, कहां होगा कार्यक्रम
कमालगंज ब्लाक परिसर में 24 सितंबर को 30 जोड़े, कायमगंज के गायत्री धाम में 28 सितंबर को 56 जोड़े, मोहम्मदाबाद ब्लॉक परिसर में 1 अक्तूबर को 45 जोड़े और क्रिश्चियन कालेज परिसर में 15 अक्तूबर को 55 जोड़ों की शादी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed