फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बच्चे मैजिक गन व वाटर टैंक पिचकारी से खेलेंगे होली

बच्चे मैजिक गन व वाटर टैंक पिचकारी से खेलेंगे होली

Sat, 16 Mar 2019 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
बच्चे मैजिक गन व वाटर टैंक पिचकारी से खेलेंगे होली
फर्रुखाबाद। होली के हुड़दंग में महज छह दिन ही शेष बचे हैं। बाजार में विभिन्न वैरायटियों की पिचकारियां बच्चों को खूब भा रही हैं। रंग, गुलाल और पिचकारी का बाजार सज गया है। मुखौटा और नकली बाल की भी काफी मांग रहती है।
विज्ञापन


21 मार्च को रंगों के पर्व को लेकर रेलवे रोड, त्रिपोलिया चौक, मन्नीगंज, लिंजीगंज, लालसराय, नेहरू रोड, घुमना बाजार, बढ़पुर, भोलेपुर, कोतवाली रोड फतेहगढ़, पक्कापुल, बीबीगंज, साहबगंज चौराहा और नाला मछरट्टा आदि स्थानों पर पिचकारी, रंग, गुलाल के बाजार सज गए हैं। बच्चों को वाटर टैंक, डॉरीमॉन, बाहुबली, मैजिक गन गुलाल, वाटर गन, निंदा हथौड़ी, मोटू-पतलू और तमंचा आदि पिचकारी खूब भा रही हैं।
विज्ञापन


वाटर टैंक व डोरीमॉन पिचकारी 300 से 450 रुपये में बिक रही है। इसके साथ ही बाजार में 25 से लेकर 1000 रुपये तक की पिचकारी उपलब्ध है। इसके साथ ही मिक्की माउस, जोकर, भूत और स्पाइडर मैन आदि के मुखौटे भी खूब बिक रहे हैं। नकली बाल की भी होली पर खूब मांग होती है। वाटर वैलून भी बच्चों की पसंद बने हैं। गुलाल 70 से लेकर 110 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही पाउच वाले रंग 25 से 40 रुपये पीस बिक रहे हैं। हर्बल स्प्रे रंग 80 से लेकर 200 रुपये प्रति पीस बाजार में बिक रहा है। दुकानदार दिल्ली और कानपुर से पिचकारियां लाकर बेच रहे हैं। गुलाल की सबसे बड़ी मंडी कानपुर से गुलाल लाकर दुकानदार बेच रहे हैं। फुटकर दुकानदारों का कहना है कि इस बार मौसम की खराबी के चलते गुलाल के दाम 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़े हैं।


दुकानदार रिंकू का कहना है कि इस बार पिचकारी के दाम भी 10 से 15 प्रतिशत बढ़े हैं। अभी बिक्री ज्यादा नहीं है। पर होली से दो-तीन दिन पहले डिमांड बढ़ जाएगी। 25 से 150 रुपये वाली पिचकारी की ज्यादा मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed