{"_id":"5c3b761abdec22738633079e","slug":"181547400730-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने मोह लिया मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने मोह लिया मन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। साईं किडीज स्कूल के वार्षिकोेत्सव में रविवार को बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक का मंचन कर लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा नेता डॉ. नवल किशोर शाक्य व उद्योगपति अशोक कुमार मौर्य ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश व मां सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों ने गीत तारे जमीन पर, चले जैसे हवाएं, फनी सांग की प्रस्तुति कर धूम मचा दी। प्रबंधक जितेंद्र सिंह गंगवार व शिप्रा गंगवार ने अतिथियों को धन्यवाद दिया।
सपा, बसपा का गठबंधन होते ही दोनों पार्टियों के नेता एक साथ चीफ गेस्ट बनाए जाने लगे। ऐसा ही सांई किडीज स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हुआ। हालांकि इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट बसपा नेता राज्यसभा सांसद डा. अशोक सिद्धार्थ किसी कारण नहीं सके। सभासद तृप्ति रस्तोगी, अनिल गंगवार, आसिफ मंसूरी, प्रधानाचार्य अंजली रस्तोगी, शिवानी, ज्योनी आदि मौजूद रहे। संचालन प्रीती शाक्य व पायल कटियार ने किया।