{"_id":"5c3a2585bdec227396043ddf","slug":"181547314565-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सहकारी समिति पर किसानों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सहकारी समिति पर किसानों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। किसान सहकारी समितियों का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। तैनात सचिव महंगी यूरिया बेचकर किसानों से उगाही कर रहे हैं। शनिवार को कस्बा बाजार स्थित किसान सहकारी समिति पर मंहगी खाद देने को लेकर किसानों ने हंगामा कर दिया। अध्यक्ष ने किसानों को शांत कराया।
कस्बा बाजार स्थित किसान सहकारी समिति पर सुबह ग्रामीण यूरिया लेने पहुंचे। समिति का ताला खुलते ही किसानों की लाइन लग गई। किसान अपने केसीसी खातों व नगद दाम देकर यूरिया ले जा रहे थे। समिति के सचिव तीस से चालीस रुपये प्रति बोरी महंगी दे रहे थे। इसकी जानकारी होते ही किसानों ने विरोध जताया। सचिव ने आगबबूला होकर किसानों की आवाज दबाने का प्रयास किया। इस पर किसानों ने समिति पर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी पर पहुंचे समिति के अध्यक्ष ने सचिव रामवीर सिंह को हड़काया और निर्धारित मूल्य पर यूरिया बेचने का आदेश दिया। किसानों को समझाकर शांत कराया।
किसान रामरतन, रामसिंह, प्यारे लाल, दिनेश शुक्ला, माया देवी पत्नी राम सिंह, रामविलास आदि ने बताया कि सचिव महंगे दामों पर यूरिया बेच रहे हैं। विरोध करने पर यूरिया देने से मना कर दिया। समिति के अध्यक्ष संतोष शाक्य ने बताया कि शिकायत मिलने पर वह गए थे। किसानों को निर्धारित मूल्य पर यूरिया बंटवाई गई।
विज्ञापन
लटकी कार्रवाई की तलवार
जिला कृषि अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन से यूरिया की 45 किलो की बोरी का रेट 266.50 रुपये व 50 किलो की बोरी का रेट 295 रुपये निर्धारित है। समितियों पर 30 से 50 टन यूरिया भेजी जा चुकी है। इससे खाद की कमी नहीं है। कंपिल में समिति पर महंगी यूरिया बेचे जाने की जानकारी पर उन्होंने समिति के एडीसीओ को सचिव के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।