फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष ने भरा जोश

सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष ने भरा जोश

Sat, 12 Jan 2019 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष ने भरा जोश
फर्रुखाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का कोई अस्तित्व नहीं है। ऐसी पार्टियां बनती और बिगड़ती रहती हैं। यह बात समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहीं। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने याकूतगंज में उनका जोरदार स्वागत किया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं पर जोश भरा।
विज्ञापन


आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि लगता है रामराज आ गया है इसलिए गायें स्कूल में बंद की जा रही हैं। भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारी बहुमत से महागठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी। प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा, इस पर उन्होंने नो कमेंट कहकर पल्ला झाड़ लिया। चुनाव में प्रसपा क्या असर डालेगी। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रसपा का अपना कोई जनाधार नहीं है। इसलिए उसका कोई असर नहीं पड़ेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, ब्लाक प्रमुख राजेपुर सुबोध यादव, पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित और इलियास आदि रहे।
विज्ञापन


उधर, याकूतगंज स्थित एसबी विद्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का विवेक यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान महासचिव मंदीप यादव, डॉ. अजय सिंह यादव, रजत क्रांतिकारी, जितेंद्र यादव, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed