फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   गंगा में गिर रहा टोकाघाट और भैरवघाट नाला

गंगा में गिर रहा टोकाघाट और भैरवघाट नाला

Sun, 06 Jan 2019 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
गंगा में गिर रहा टोकाघाट और भैरवघाट नाला
फर्रुखाबाद। कुंभ मेले को लेकर माधौपुर में बंद कराया गया नाला दूसरे दिन रविवार को ही खुल गया। इस नाले का पानी भैरवघाट नाला से होकर गंगा नदी में जा रहा है। यही नहीं भैरवघाट नाले को तो बंद ही नहीं कराया गया। इस वजह से भैरवघाट नाले का पानी भी गंगा नदी में सीधा गिर रहा है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद शहर के गढ़ी मुशर्रफ से तराई, तलैया फजल इमाम, गंगानगर कालोनी, छावनी से सलावत खां, नाला मछरट्टा से गुदड़ी, ठंडी सड़क से देवरामपुर, पल्ला से गुदड़ी नाला और गढ़ी अशरफ अली और रेलवे स्टेशन से लेकर तराई नाला का पानी टोकाघाट नाला (माधौपुर) से होकर भैरवघाट नाला से गंगा नदी में जाता है। कुंभ मेला को देखते हुए करीब तीन-चार दिन पहले जिला प्रशासन ने टोकाघाट में ही जाकर नाला बंद कर दिया। भैरवघाट नाला को बंद कराना मुनासिब नहीं समझा, जबकि चांदपुर, अमेठी जदीद, अमेठी कोहना और पांचाल घाट के कई मोहल्लों का पानी भैरवघाट नाले में गिरता है।
विज्ञापन


टोकाघाट नाला बंद होने से माधौपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को नाला खोलकर प्रदर्शन किया था। सिटी मजिस्ट्रेट आदि अफसरों ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर टोकाघाट नाला बंद कराया था। रविवार को टोकाघाट नाला फिर खोल दिया गया। इससे टोकाघाट नाला का पानी भैरवघाट नाला से होकर गंगा नदी में गिर रहा है। 21 जनवरी से पांचाल घाट पर रामनगरिया मेला भी लग रहा है। ऐसे में गंगा नदी में गंदे नालों का पानी गिरने से गंगाजल स्वच्छ नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेशर ज्यादा इसलिए आ रही दिक्कत
फर्रुखाबाद शहर के नाला और नालियों का पानी टोकाघाट (माधौपुर) नाला से होकर ही जाता है। इसलिए पानी का प्रेशर भी ज्यादा रहता है। शनिवार को नाला बंद कराया था। यदि फिर खुल गया है तो प्रभारी ईओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ विचार-विमर्श कर को ठीक तरह से बंद करवाया जाएगा। - रामअक्षयवर चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट


भैरवघाट नाला भी हो बंद
वस्त्र छपाई कुटीर उद्योग सेवा संस्थान के अध्यक्ष चंद्रपाल वर्मा का कहना है कि टोकाघाट के साथ ही भैरवघाट नाला भी बंद कराया जाए। क्योंकि भैरवघाट नाला में भी कई मोहल्लों और गांवों का पानी गिरता है, जो सीधे गंगा नदी में जाता है। इसलिए भैरवघाट नाला भी बंद कराया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed