फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   176 kg mustard oil and 20 kg khoya seal, six samples taken

Farrukhabad News: 176 किलो सरसों का तेल व 20 किलो खोया सील, छह नमूने लिए

Sat, 23 Mar 2024 02:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:30 PM IST
विज्ञापन
176 kg mustard oil and 20 kg khoya seal, six samples taken
फर्रुखाबाद। मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चला। 176 किलो सरसों का तेल व 20 किलो खोया सील करने के साथ छह नमूने भी लिए गए।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय टीम के साथ खोया बाजार चौक पहुंचे। कई व्यापारी खोया छोड़कर भाग गए। मौके से 20 किलो खोया नष्ट करने के लिए कब्जे में लिया गया। वहां अनुज व संदीप कुमार की आढ़त से खोया का एक-एक नमूना लिया। इसके बाद अधिकारी रेलवे रोड स्थित कमल दीक्षित के मिष्ठान भंडार पहुंचे। वहां खोया व मूंग की दाल की बर्फी का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

शमसाबाद के मोहल्ला मीरा दरवाजा स्थित कमलेश की दुकान से सरसों का नमूना लेकर 10560 रुपये कीमत का 88 लीटर तेल सीज कर दिया गया। जबकि मो. हसीन के स्पेलर से नमूना लेकर 88 लीटर सरसों का तेल सील किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार, डॉ. शैलेंद्र रावत, अरुण कुमार मिश्रा, विमल कुमार व आशीष कुमार वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed