फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   17 samples of food items failed, preparation for trial

खाद्य पदार्थों के 17 नमूने फेल, मुकदमे की तैयारी

Mon, 07 Nov 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
17 samples of food items failed, preparation for trial
फर्रुखाबाद। खाद्य विभाग की टीम ने दुकानों से लिए गए नमूनों की जांच कराई। इसमें 17 फेल हो गए। खाद्य कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने पिछले माह टीम के साथ छापा मारकर नमूने लिए थे। शहर के मोहल्ला हरभगत निवासी प्रबल पांडेय के दोनों घी के नमूने फेल पाए गए। गांव अजीजलपुर में रब्बानी की दुकान से साबुत हल्दी, बघार नाला स्थित राजीव शाक्य की दुकान से बेसन, मोहम्मदाबाद में इंद्रानगर निवासी चंद्रपाल की दुकान से टॉफी, जहानगंज में भोजपुर निवासी विनोद यादव की दुकान से लड्डू, लालगेट स्थित अतुल गुप्ता के बजरंग भोजनालय से खोया, फतेहगढ़ में प्रफुल्ल गुप्ता की दुकान से किशमिश व हींग का नमूना जांच में फेल हो गया।
विज्ञापन

अजीजलपुर आसिम खान की दुकान से चूरन गोला, मदनपुर में राहुल दुबे के चिलर प्लांट से दूध, रठौरा में अहिमलापुर निवासी श्याम प्रताप सिंह की दुकान से बेसन, कमालगंज में अजीजलपुर निवासी लईक खान से रस्क, फतेहगढ़ में मछली टोला स्थित राकेश कुमार के प्रतिष्ठान से पिज्जा, सुभाष नगर कमालगंज में रमेश की दुकान से पेस्टी, पुराना नकासा कायमगंज में शालू उर्फ अनुराग की दुकान दूध, गैसिंगपुर मोहम्मदाबाद में सचिदानंद के ढाबे से पनीर का नमूना जांच में फेल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि खाद्य कारोबारियों को नोटिस भेजा गया है। खाद्य आयुक्त की स्वीकृति मिलते ही अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम) व एडीएम न्यायालय में मुकदमा दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed