फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   17 people injured in road accidents

सड़क हादसों में 17 लोग घायल

Fri, 01 May 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 01 May 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में 17 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में
विज्ञापन
भर्ती कराया गया है। थाना कमालगंज के गांव गुगेरा निवासी वृद्ध अहिवरन सिंह गुरुवार की रात अपने घर के बाहर सड़क पार कर रहे थे।  इसी बीच तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर घायल हो गए। जानकारी होने पर परिवार के लोग  गए। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। एक अन्य हादसे में कोतवाली फतेहगढ़ के

गांव नौगवंा निवासी श्यामवीर सिंह घायल हो गए। इन्हें  लोहिया अस्पताल में ले जाया गया। वहीं मोहल्ला नाला सिम्तसुमाल निवासी सिपाही बलराम तिवारी जिला बदायूं में तैनात हैं। गुरुवार की रात बलराम का बेटा हिमांशु अपने दोस्त बृजनंदन और बीनू के साथ कार से बारात में शामिल होने जलालाबाद जा रहे थे। उसी समय कार बेकाबू होकर खड़े ट्रक में जा टकराई। इस हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए।

हिमांशु को आवास विकास तिराहा स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार मेरापुर थानाक्षेत्र के गांव अचरा से सवारियां बैठाकर नगर की ओर आ रहा टेंपो अलाहदादपुर गांव के पास मोड़ पर पलट गया। हादसा होते देख पहुंचे राहगीरों ने टेंपो से सवारियोें को बाहर निकाला। चालक मुफीज पुत्र सद्दन निवासी मटकी सरैया सहित सात सवारियों को राहगीरों ने सीएचसी लाकर भर्ती कराया। इनमें

कोतवाली क्षेत्र के गांव हज्जूनगला निवासी अर्पणा पत्नी कन्हैया लाल, इनकी पुत्री वेदवती, जविता पत्नी हुकुम सिंह, विमला देवी पत्नी राजेश, उसका पुत्र आशीष निवासीगण निजामपुर थाना भोगांव, कैलाश पुत्र सूरत सिंह निवासी गांव फुला थाना अमृतपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। विमला देवी ने बताया कि वह बहन और पुत्र के साथ दावत मेें दत्तूनगला

रिश्तेदारी में जा रही थी। अर्पणा ने बताया कि वह अपनी पुत्री व अन्य बच्चों के साथ रुखइया से लौट रही थी। घायलों ने बताया कि चालक तेज गति से टेंपो दौड़ा रहा था। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गया।  मुफीज और वेदवती की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार की रात एक डीसीएम कोल्डड्रिंक की खाली बोतलें लेकर कमालगंज जा रही थी।

लैनगांव के पास ईंट लदे ट्रैक्टर से इसकी भिड़ंत हो गई। इसमें डीसीएम सवार चार लोग घायल हो गए। समझौता होने पर घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। इस कारण घायलों के नाम नहीं पता हो सके। उधर, फतेहगढ़ से टेंपो पर सवार होकर साहिल पुत्र मनोज कुमार (11) अपने घर महरूपुर रावी  लौट रहा था। रास्ते में टेंपो पलटने से साहिल घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed