फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   17 employees including doctors found missing in Ayushman fair

Farrukhabad News: आयुष्मान मेले में डॉक्टरों सहित 17 कर्मचारी मिले गायब

Mon, 19 Feb 2024 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
17 employees including doctors found missing in Ayushman fair
फर्रुखाबाद। सीएचसी व पीएचसी पर रविवार को लगा आयुष्मान मेला डॉक्टर व कर्मचारियों की मनमानी ड्यूटी से औपचारिकता में सिमट गया। सीएमओ जब निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्हें अधीक्षक सहित 17 स्वास्थ्य कर्मी गायब मिले। उन्होंने स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह की सख्ती के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है। शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रकाबगंज में डॉक्टर न आने से फार्मासिस्ट दीपक ने मरीज देखे। यही हाल पीएचसी आईटीआई का था। दोपहर दो बजे हेल्पर स्टाफ अरुना कुमारी मरीज देखते मिलीं। ओपीडी रजिस्टर पर 29 मरीज चढ़े थे। किसी की भी जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने सीएचसी नवाबगंज का निरीक्षण किया। वहां अधीक्षक डॉ.लोकेश शर्मा, डॉ.नीलम बघेल,बीपीएम पियूष पवन दीक्षित, सुशील कुमार, विभोर सिंह, चंचल शाक्य, मान्या कुमारी, रुबी, वीनेश कुमार, रतन देव, लक्ष्मी दुबे, धीरेंद्र प्रताप अनुपस्थित मिले। इसके अलावा निमेश चंद्र व उमेश चंद्र दो-दो दिन से, जबकि हेल्थ वर्कर मिशला देवी पाल 12 फरवरी से लगातार गायब थीं। इसके बाद सीएमओ पीएचसी अचरा खलवारा पहुंचे। गंदगी देख बेहतर सफाई व अन्य व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ सीएचसी बरौन पहुंचे। वहां डॉ.रितु सिंह के अलावा कर्मचारी निशांत पाल व सत्यपाल अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान भर्ती प्रसूता के बेड पर घरेलू चादर बिछी होने और घरेलू कंबल ओढ़े देख नाराजगी जताई। सुधार की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश बेअसर, भ्रमण पर नहीं निकले नोडल अधिकारी
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने शनिवार को ही नोडल अधिकारी एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ को आयुष्मान मेले का निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद आयुष्मान मेले का निरीक्षण करने को अधिकारी नहीं निकला। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि अनुपस्थित डॉक्टर व कर्मचारियों के अलावा अस्पतालों में मिली कमियों के संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। उन्होंने बताया एसीएमओ डॉ.यूसी वर्मा के अलावा कोई भी नोडल अधिकारी भ्रमण पर नहीं निकला। उनसे जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed