फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बिजली बिल में ब्याज माफी की योजना का पंजीकरण हुआ शुरू

बिजली बिल में ब्याज माफी की योजना का पंजीकरण हुआ शुरू

Fri, 04 Jan 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
बिजली बिल में ब्याज माफी की योजना का पंजीकरण हुआ शुरू
फर्रुखाबाद। बिजली बिल के सरचार्ज को 100 फीसदी माफ करने की योजना के तहत आनलाइन पंजीकरण होना शुरू हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ पाने को पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है। शहरी क्षेत्र के लिए अभी साफ्टवेयर अपलोड नहीं हुआ है। इससे पंजीकरण शुरू नहीं हुआ है। जल्द शहरी क्षेत्र में पंजीकरण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र के दो किलोवाट तक के घरेलू और कामर्शियल व ग्रामीण इलाकों के नलकूप उपभोक्ताओं को बिजली बिल के ब्याज में 100 फीसदी छूट दिए जाने की एक जनवरी से योजना शुरू हुई है। इसका लाभ पाने को आनलाइन पंजीकरण होगा। कंप्यूटरों पर साफ्टवेयर अपलोड न होने से पंजीकरण शुरू नहीं हुआ था। इसको अमर उजाला ने तीन जनवरी के अंक में पेज संख्या चार पर बिजली बिल में ब्याज माफी की योजना लटकी शीर्षक से प्रकाशित किया। इसके बाद गुरुवार को अधिकारियों ने साफ्टवेयर अपलोड करा दिया। इससे योजना का लाभ दिए जाने को पंजीकरण का काम भी शुरू हो गया।
विज्ञापन


पहले दिन पांच उपभोक्ताओं ने खंड कार्यालय में आनलाइन पंजीकरण कराया। शहरी क्षेत्र के कंप्यूटरों में अभी साफ्टवेयर अपलोड नहीं हुआ है। इससे शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता योजना का लाभ पाने को आनलाइन पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं। आईटी प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि ग्रामीण इलाकों का आनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। शहरी क्षेत्र का भी जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्याज माफी साफ्टवेयर से लिपिकों के खेल पर लगा ब्रेक
फर्रुखाबाद। बिजली बिल के सरचार्ज में 100 फीसदी ब्याज माफी योजना की आनलाइन पंजीकरण के लिए जो साफ्टवेयर अपलोड हुआ है। उससे लिपिकों के खेल पर ब्रेक लग गया है। अब लिपिक उपभोक्ताओं का गुमराह नहीं कर सकते हैं। कंप्यूटर पर आनलाइन पंजीकरण कराने को आवेदन करते ही उपभोक्ता के बिल का स्टेटस सामने आ जाता है। इसमें बिल में कितना मूलधन है और कितना ब्याज है। यह स्पष्ट हो जाता है। यहां तक की मूल बिल का जमा होने वाली 30 फीसदी धनराशि भी कंप्यूटर बता देता है, जिसको जमा करने पर आनलाइन पंजीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed