{"_id":"5e63d1b18ebc3ebf48011d72","slug":"1600-ha-crop-affected-due-to-rain-and-hail-farrukhabad-news-knp549206580","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि से 1600 हेक्टेयर फसल प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि से 1600 हेक्टेयर फसल प्रभावित
विज्ञापन
बारिश में पलटी गेहूं की फसल को दिखाता किसान। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
पिछले तीन दिन से बिगड़े मौसम के चलते तेज हवा के साथ बारिश हुई। कई स्थानों पर ओले गिरे। इससे आलू, गेहूं, सरसों, तंबाकू आदि फसलें प्रभावित हुई हैं। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार करीब 1600 हेक्टेयर रकबे की फसलों में नुकसान हुआ है।
कृषि उपनिदेशक प्रसाद राजकुमार ने बताया कि जनपद में करीब 42 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू और इतना ही रकबा सरसों, गेहूं, गन्ना आदि फसलों का है।
बारिश व तेज हवा में 1500 से 1600 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सरसों व गेहूं के उत्पादन में 20 फीसदी नुकसान होने का अनुमान है।
इसका क्राप कटिंग के आधार पर मुआवजा तय किया जाएगा। वहीं मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव मदनपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान हुआ।
उस क्षेत्र की फसलों का सर्वे करने के लिए बीमा कंपनी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। शीघ्र ही सर्वे कराकर बीमा कंपनी से किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मौसम की मार से सर्वाधिक फसलों में नुकसान तहसील सदर क्षेत्र में रिकार्ड किया गया।