{"_id":"5cf408b1bdec22072a5548cc","slug":"1559496877520-farrukhabad-news61","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोस्टिंग से दी जाएगी बिजली, 20 दिन तक रहेगा संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोस्टिंग से दी जाएगी बिजली, 20 दिन तक रहेगा संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीबकरोरी 220 केवी विद्युत उपकेंद्र में लगे दो 100 एमवीए ट्रांसफार्मरों में से एक फुंकने से रात भर ग्रामीण इलाकों की बिजली गुल रही। रविवार सुबह रोस्टिंग से बिजली दी गई। अगले 20 दिन तक फर्रुखाबाद और कन्नौज जिले में बिजली संकट बना रहेगा।
220 केवी विद्युत उपकेंद्र नीबकरोरी में 100-100 केवी के दो टांसफार्मर लगे हैं। इसके ओवर लोड होने पर अधिक क्षमता वाला 160 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने को मंगाया गया था। आदर्श आचार संहिता लगी होने से उसे लगाया नहीं जा सका।
शनिवार रात ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद रविवार को सुबह ग्रामीण इलाकों को विद्युत उपकेंद्र से दो से तीन घंटे कटौती कर बिजली दी गई। ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे, तहसील क्षेत्र में बीस और शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली देने के शासन के आदेश हैं।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब आठ घंटे कटौती होने से ग्रामीण इलाकों को अब नौ से दस घंटे, तहसील क्षेत्र को 12 घंटे व शहरी क्षेत्र को 16 घंटे बिजली मिलेगी। यह समस्या 160 एमवीए का ट्रांसफार्मर न लगने तक शहरी व ग्रामीण इलाकों के लोगों को बिजली संकट झेलना होगा।
जिले के यह उपकेंद्र प्रभावित : जसमई, राजेपुर, मेडिकल कालेज, कमालगंज, भोलेपुर, याकूतगंज, नवाबगंज, भूड़नगरिया, खिमसेपुर, नीबकरोरी प्रथम, नीबकरोरी द्वितीय, नाहराइया, सिरोली, हजियांपुर, शमसाबाद, अलीगंज, कायमगंज प्रथम, कायमगंज द्वितीय, बवना, कंपिल, भटासा, व शहरी क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र शामिल हैं।
कन्नौज जिले के यह उपकेंद्र प्रभावित: ठठिया, बहादुरपुर, जसपुरापुर, मेडिकल कालेज, बहरीन, कोर्ट, 10 एमवीए प्रथम, 10 एमवीए द्वितीय, मानपुर, तालग्राम, सराय प्रयाग, अमोलर, ताहपुर, गुरसहायगंज, बहावलपुर, सौरिख, सिकंदरपुर, छिबरामऊ प्रथम, छिबरामऊ द्वितीय, हसेरन विद्युत उपकेंद्र
220 केवी विद्युत उपकेंद्र के 100 केवी ट्रांसफार्मर में आग लगने पर कर्मचारियों ने दमकल के आने का इंतजार नहीं किया। वह उपकेंद्र पर लगे मल्सी फायर सिस्टम का प्रयोग कर आग बुझाने में जुट गए। उधर एसडीओ राजीव रंजन ने अग्नि शमन विभाग के नंबर पर फोन मिलाया।
फोन न उठाने पर 100 नंबर मिलाया। उस पर संपर्क नहीं हो सका। तब एसडीओ ने चौकी पर पहुंच कर पुलिस कर्मियों को जानकारी दी। इसके बाद भी दमकल टीम उपकेंद्र पर पहुंची। करीब पौन घंटे में कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। इससे कुछ दूरी पर रखे दूसरे 100 एमवीए ट्रांसफार्मर तक आग नहीं पहुंच सकी और वह आग की चपेट में आने से बच गया।
220 केवी विद्युत उपकेंद्र नीबकरोरी का 100 एमवीए ट्रांसफार्मर जलने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने 160 एमवीए ट्रांसफार्मर का जल्द लगवा कर चालू करने के एक्सईएन ट्रांसमिशन को आदेश दिए हैं। ताकि बिजली संकट से जिले के लोगों को निजात मिल सके।
रोस्टिंग से दी जाएगी बिजली, 20 दिन तक रहेगा संकट
आग लगने से जिले के ग्रामीण इलाकों की गुल हुई बिजली