फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   शांति, धैर्य व दृढ़ निश्चय से खत्म होगी कश्मीर समस्या

शांति, धैर्य व दृढ़ निश्चय से खत्म होगी कश्मीर समस्या

Mon, 03 Dec 2018 10:39 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
शांति, धैर्य व दृढ़ निश्चय से खत्म होगी कश्मीर समस्या
फर्रुखाबाद। कश्मीर समस्या शांति, धैर्य व दृढ़ निश्चय से ही खत्म हो सकती है। गांधीजी विभाजन नहीं चाहते थे। कश्मीर समस्या लंबे समय से है। बातचीत से ही यह हल हो सकती है। ये बातें बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने मैनपुरी के राजघाट स्थित वाईबीएस सेंटर में प्रवचन के बाद पत्रकारों से कही।
विज्ञापन


जनपद मैनपुरी के राजघाट पर धम्म प्रवचन के पहले दिन सोमवार को दलाई लामा ने बोधिचर्यावतार के नौवें अध्याय प्रज्ञापारमिता को विस्तार से समझाया। करीब सवा दो घंटे चले प्रवचन में उन्होंने विश्व शांति का संदेश दिया और लोगों से अहिंसा के रास्ते पर चलने को कहा। इस दौरान उपासकों से पंडाल खचाखच भरा रहा। दलाई लामा तिब्बती भाषा में प्रवचन दे रहे थे। अनुवादक उसे हिंदी में उपासकों को समझा रहे थे।
विज्ञापन


प्रवचन के बाद पत्रकार वार्ता में कश्मीर समस्या पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह समस्या विभाजन के समय से है। यह समस्या शांति, धैर्य और दृढ़ निश्चय से ही खत्म हो सकती है। दलाई लामा से सवाल किया गया कि इस समस्या के लिए जिम्मेदार कौन है जिन्ना या पंडित नेहरू तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए। भारत पाकिस्तान विभाजन और कश्मीर समस्या के संदर्भ में उन्होंने बात जरूर की पर एक बार भी पाकिस्तान का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed