{"_id":"5c017f41bdec2241bc237bea","slug":"15436020297-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सरे न होने पर परिजनों ने इमरजेंसी में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सरे न होने पर परिजनों ने इमरजेंसी में किया हंगामा
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मारपीट में घायल हुए ग्रामीण का एक्सरे न होने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगा कर परिवार वालों ने इमरजेंसी वार्ड में हंगामा किया। डाक्टर ने जैसे तैसे मामले को शांत कराया और ग्रामीण को एक्सरे के लिए भेज दिया।
मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव बैरामनगर मदनपुर निवासी जैकम सिंह यादव गुरुवार को खेत पर गए थे। वहां गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश में फावड़ा मारकर जैकम सिंह को घायल कर दिया था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जैकम के पैर में अधिक चोट थी। उसको परिवार वालों ने गुरुवार को दोपहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण का भतीजा रजनीश और परिवार के अन्य लोगों ने इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे और उपचार में लापरवाही बरतने व एक्सरे न कराने का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
परिवार वालों ने मोबाइल से सीएमओ को बताया कि इमरजेंसी कक्ष में डाक्टर मनोज पांडेय, नर्स के साथ मौजूद है। यहां फार्मासिस्ट सतेंद्र कुमार भी है। अभी तक घायल का एक्सरे भी नहीं कराया गया। उसकी कोई देखभाल भी नहीं हो रही है। हंगामा पर फार्मासिस्ट ने कर्मचारी से मरीज की फाइल मंगवा ली। उसमें एक्सरे स्लिप लगी हुई थी। फार्मासिस्ट ने परिजनों से नर्स कक्ष में जाकर इसकी शिकायत करने को कहा। परिवार के लोग नर्स के पास गए एक्सरे स्लिप की जानकारी दी। तब जाकर स्टाफ हरकत में आया। इसके बाद ग्रामीण को एक्सरे के लिए भेजा गया। रजनीश ने बताया कि आरोपियों ने चाचा जैकम व चाची निर्मला देवी को मारपीट कर घायल किया था। चाचा को भर्ती कराया था। जैकम का पुत्र अवनीश सैनिक हैं। उधर, सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
-हंगामा के बाद हरकत में आया स्टाफ, एक्सरे के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो