{"_id":"5c017f3dbdec22415e42cf1e","slug":"154360202613-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास आवंटन में खेल करने में सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास आवंटन में खेल करने में सचिव निलंबित
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री आवासों में खेल करने पर सीडीओ ने मोहम्दाबाद ब्लाक के सचिव को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच एडीपीआरओ को दी गई है। निलंबन के दौरान सचिव मोहम्मदाबाद ब्लाक में संबद्ध रहेंगे।
मोहम्मदाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत बरखिरिया में अभय प्रताप सिंह ग्राम विकास सचिव के पद पर तैनात हैं। कुछ दिन पहले ग्राम पंचायत सदस्यों ने उनके खिलाफ शिकायत कर आवासों में गड़बड़ी करने की जानकारी दी थी। इसके बाद त्रिस्तरीय जांच करवाई गई।
इसमें पता चला कि राजू पुत्र रामचंद्र को वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास दिया गया है। उससे पहले राजू की पत्नी गुड्डी देवी को इंदिरा आवास का लाभ दिया जा चुका था। किसी परिवार को दो बार लाभ देना गलत है। इस मामले को गंभीरता से लेकर सीडीओ अपूर्वा दुबे ने शुक्रवार को अभय प्रताप को निलंबित कर दिया है। साथ ही निलंबन की अवधि में उन्हें मोहम्मदाबाद ब्लाक से संबद्ध किया है। इस मामले की जांच एडीपीआरओ किरण वर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
-आवास और शौचालय आवंटन में लगातार निकल रही गड़बड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो