{"_id":"5bf1adcebdec2269385b745b","slug":"154256537618-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद स्टेशन पर घूम रही युवती को पिता के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद स्टेशन पर घूम रही युवती को पिता के हवाले किया
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद में लावारिस मिली युवती की सूचना आरपीएफ ने महिला हेल्पलाइन को दी। बाल संरक्षण अधिकारी और टीम ने परिजनों को सूचना दी। परिवार के आने पर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया। शनिवार को फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर एक युवती लावारिस घूम रही थी।
इस पर आरपीएफ ने सूचना महिला हेल्पलाइन को दी। आशा ज्योति केंद्र की ज्योति शर्मा और बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह स्टेशन पर पहुुंचे और युवती से पूछताछ कर जानकारी ली। इसके बाद टीम ने युवती के परिवार वालों को सूचना दी।
युवती के पिता कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला नईबस्ती निवासी शमसाद मंसूरी परिवार के साथ पहुंचे। पिता ने टीम को बताया कि वे लोग एक शादी में शामिल होने के लिए गए थे। इस दौरान उसकी बेटी सायमा और दूसरी बेटी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस बात से नाराज होकर सायमा घर से निकल आई थी। जांच के बाद टीम ने युवती को पिता के सुपुर्द कर दिया। सचिन सिंह ने बताया कि युवती को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
लावारिस मिली युवती की सूचना आरपीएफ ने महिला हेल्पलाइन को दी
अमर उजाला ब्यूरो