{"_id":"5bf1adcbbdec22694623e49a","slug":"15425653732-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से युवक और साढ़ू की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक और साढ़ू की मौत
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। भट्ठे से लौटते समय सामने से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक को कामयगंज और दो को लोहिया अस्पताल ले गई। अस्पताल में युवक और उसके साढ़ू को मृत घोषित कर दिया गया।
कोतवाली कायमगंज के गांव जिरखापुर निवासी दीपक (28) पुत्र कुशराम अपने साढ़ू और गांव के ही विजय कठेरिया उर्फ विचित्र पुत्र शीशराम के साथ मऊदरवाजा के गांव हथियापुर गया था। यहां पर विजय कठेरिया भट्ठा मजदूरों के संदर्भ में बात करने आया था। यहां से शाम को तीनों बाइक से वापस जा रहे थे। दीपचंद्र हेलमेट नहीं पहने था। जब वह लोग थाना शमसाबाद के गांव धमगवां स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभयप्रदीप गंगवार के भट्ठे के पास से गुजर रहे थे। उसी समय सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीनों लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
घटना की जानकारी होने पर फैजबाग चौकी प्रभारी अभयप्रताप मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने विजय कठेरिया को कायमगंज सीएचसी भेज दिया। इसके अलावा दीपकू और उसके साढ़ू बीनू निवासी कायमगंज को चौकी प्रभारी लोहिया अस्पताल ले गए। लोहिया अस्पताल में पहुंचने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। साढ़ू का नाम व पता के बारे में जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
-भट्ठे से लौटते समय सामने से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो