{"_id":"5beda0cabdec22695a4bf33b","slug":"154229990219-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शिक्षक पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कराने को पुलिस विभाग ने शहर के सभी केंद्रों को दो जोन और चार सेक्टर में विभाजित किया है। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर एक दरोगा, तीन सिपाही व एक महिला कांस्टेबल तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। सीओ सिटी को टीईटी की सुरक्षा व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया।
सिटी सर्किल में 18 नवंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी। इसके लिए पुलिस विभाग ने सुरक्षा की तैयारी कर ली है। परीक्षा के लिए 23 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों को पुलिस विभाग ने दो जोन और चार सेक्टर में विभाजित किया है। दोनों जोन के प्रभारी अलग-अलग सीओ बनाए गए हैं। चार सेक्टरों में एक-एक इंस्पेक्टर को लगाया है। प्रत्येक केंद्र पर एक दरोगा, तीन सिपाही, एक महिला सिपाही की तैनाती की गई। इसके अलावा एक फायर टैंकर और ट्रैफिक पुलिस को भी तैनात किया गया। जिससे परीक्षा के छूटने पर किसी प्रकार का कोई जाम न लग सके। जोन प्रभारियों के साथ पीएसी को भी लगाया गया है। किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
टीईटी को लगाए गए 311 कक्ष निरीक्षक
फर्रुखाबाद। 18 नवंबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने को परीक्षा केंद्रों पर 311 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की कार्यालय में बैठक बुलाई है। 18 नवंबर को शहर के 23 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई जाएगी। इसकी तैयारी कर ली गई गई है। जिन केंद्रों पर शिक्षकों की कमी थी, वहां केंद्र व्यवस्थापक की मांग पर शिक्षक भेजने की व्यवस्था की गई है। शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने 311 शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई है। उन्होंने 16 नवंबर को दोपहर 12 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में राजकीय और सहायता प्राप्त इंटर कालेजों के प्रधानाध्यापकों की बैठक बुलाई है। इसमें सभी को समय से आने के आदेश दिए है।