फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए किया हवन

प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए किया हवन

Sun, 11 Nov 2018 10:57 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए किया हवन
फर्रुखाबाद। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रविवार को बीएसए कार्यालय परिसर में प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया। इसमें शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए बुद्ध दिए जाने को हवन में आहुतियां दीं। संगठन के पदाधिकारियों ने 26 नवंबर को संसद का घेराव करने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन


यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश संगठन के आह्वान पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय परिसर में हवन किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार की आहुतियां दी। संगठन के लोगों ने कहा कि वह वर्तमान पेंशन योजना स्वीकार नहीं करते हैं। वह पुरानी पेंशन बहाली के लिए तब तक आंदोलन करते रहेंगे, जब तक प्रदेश सरकार उनकी मांग को स्वीकार नहीं करती है। वर्तमान पेंशन व्यवस्था एक छलावा है। इसका कोई भविष्य नहीं है। पेंशन बिहीन शिक्षक व कर्मचारियों को अपना भविष्य अंधकारमय लग रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर और संगठन के जिलाध्यक्ष पीयूष कटियार ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 26 नवंबर को संसद का घेराव किया जाएगा। इसके लिए संगठन से जुड़े शिक्षक व कर्मचारियों को संसद का घेराव करने के लिए चलना होगा। संरक्षक राजीव गंगवार, महामंत्री पंकज यादव, सोमेश कुमार, तौफीक खान, विनोद गौतम, देवेंद्र सिंह, अंजू कटियार, सीमा पथरिया, संजीव गुप्ता, सत्यवीर सिंह, नानक चंद्र, अंकित यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed