फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   31 से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, तैयारियां अधूरी

31 से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, तैयारियां अधूरी

Mon, 29 Oct 2018 11:14 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
31 से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, तैयारियां अधूरी
फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 31 अक्तूबर से होनी हैं। इसका कार्यक्रम जारी हो गया है। परीक्षाओं की तैयारियां अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। परीक्षा के लिए अभी प्रश्नपत्र छपकर नहीं आए और न ही कापियों की खरीदारी करने के लिए स्कूलों में धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने परिषदीय स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं कराने का कार्यक्रम करीब 20 दिन पूर्व जारी कर दिया था। सचिव के फरमान के बाद भी विभागीय अधिकारी समय से परिषदीय स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू नहीं करा पाए। 26 अक्तूबर के बजाय 31 अक्तूबर से परीक्षा कराने का कार्यक्रम बीएसए ने जारी किया। शासन से प्राइमरी स्कूल के प्रश्नपत्र छपवाने के लिए करीब 2.50 रुपये और जूनियर स्तर के प्रश्नपत्र छपवाने के लिए करीब 5.00 रुपये प्रति छात्र बजट विभाग में आया है। इसके अलावा कापियों की खरीदारी करने के लिए प्राइमरी स्कूल के प्रति छात्र 7.50 रुपये और जूनियर में प्रति छात्र करीब 15.00 रुपये बजट आया है।
विज्ञापन


बीएसए के आदेश पर प्रश्नपत्र छपवाने के लिए दे दिए गए, लेकिन अभी तक कापियों की खरीदारी के लिए स्कूलों के खाते में धनराशि नहीं भेजी गई है। कापियों की खरीदारी शासनादेश के अनुसार होनी है। खाते में धन न पहुंचने से शिक्षक परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते जिम्मेदार
प्रश्नपत्र छपने के लिए दिए गए हैं। परीक्षा से पूर्व प्रश्नपत्र छपकर आ जाएंगे और जिस दिन परीक्षा होगी, उस दिन स्कूल में प्रश्नपत्रों को भेज दिया जाएगा। कापियां भी खरीदी जाएंगी। इसका बजट जल्द स्कूलों में भेज दिया जाएगा। - रामसिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed