फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   अपर आयुक्त ने तलब की नगर पालिका में भ्रष्टाचार की जांच आख्या

अपर आयुक्त ने तलब की नगर पालिका में भ्रष्टाचार की जांच आख्या

Mon, 15 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
अपर आयुक्त ने तलब की नगर पालिका में भ्रष्टाचार की जांच आख्या
फर्रुखाबाद। नगर पालिका फर्रुखाबाद में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत के मामले में कानपुर मंडल के अपर आयुक्त ने त्रिस्तरीय मंडलीय अधिकारियों की समिति गठित कर 16 अक्तूबर को जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। इसके आदेश भी उप जिलाधिकारी सदर एवं प्रभारी ईओ फर्रुखाबाद को पत्र भेजकर दिए हैं। हालांकि प्रभारी ईओ ने गेंद अपर जिलाधिकारी न्यायिक के पाले में डाल दी है।
विज्ञापन


सांसद प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज और सभासद अतुल शंकर दुबे ने 26 जुलाई 2018 को नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत जिलाधिकारी मोनिका रानी से की थी। उन्होंने पालिकाध्यक्ष और उनके पति पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताएं करने के आरोप लगाते हुए जांच कराए जाने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में छह सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी जांच शुरू नहीं की गई। इसके बाद सांसद प्रतिनिधि ने अगस्त में इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर की थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए अपर आयुक्त कानपुर मंडल अधर किशोर मिश्र ने 11 अक्तूबर को नगर पालिका कार्यालय फर्रुखाबाद के प्रभारी ईओ एवं उपजिलाधिकारी सदर को पत्र भेजकर 16 अक्तूबर तक जांच रिपोर्ट भेजे जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


यह आदेश भेजा
अपर आयुक्त ने भेजे गए आदेश पत्र में कहा है कि सांसद प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज और सभासद अतुल शंकर दुबे के पत्र में इंगित पालिकाध्यक्ष फर्रुखाबाद एवं उनके पति द्वारा किए जा रहे् भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत की जांच के लिए उनकी अध्यक्षता में त्रिस्तरीय मंडलीय अधिकारियों की जांच समिति गठित की गई है। जो-जो शिकायतें बिंदुवार की गई हैं। उसी के आधार पर स्पष्ट आख्या तथा प्रत्येक बिंदु से संबंधित समस्त अभिलेखों की प्रमाणित छाया प्रतियां एवं मूल अभिलेख कार्यालय के किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के माध्यम से 16 अक्तूबर मंडलायुक्त कार्यालय कानपुर में हर हाल में उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम को भेजनी है रिपोर्ट
उपजिलाधिकारी सदर एवं प्रभारी ईओ नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद अमित आसेरी ने बताया कि नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत के मामले में अपर आयुक्त कानपुर ने पत्र भेजा है। इसकी रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी न्यायिक भानुप्रताप को भेजनी है।


जांच रिपोर्ट तैयार हो गई
अपर जिलाधिकारी न्यायिक भानुप्रताप ने बताया कि अपर आयुक्त के आदेश पर नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच रिपोर्ट तैयार हो गई है। मंगलवार को रिपोर्ट मंडलायुक्त कार्यालय भिजवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed