फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   आधे से भी कम आया चिप्सोना आलू का बीज

आधे से भी कम आया चिप्सोना आलू का बीज

Mon, 15 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
आधे से भी कम आया चिप्सोना आलू का बीज
फर्रुखाबाद। जिले में आलू का बीज आ गया है। डिमांड के सापेक्ष चिप्सोना का बीज आधे से भी कम आया है। वहीं, कुछ प्रजातियों का बीज जिला आलू विभाग को उपलब्ध नहीं कराया गया है। ऐसे में किसानों को बीज बाहर से भी खरीदना पड़ सकता है। इससे किसानों को ज्यादा कीमत चुकानी होगी।
विज्ञापन


खेतों में आलू की बुवाई शुरू हो गई है। इसके लिए जिला आलू विभाग के पास बीज भी आ गया है। सबसे ज्यादा डिमांड वाले चिप्सोना आलू का बीज आधे से भी कम आया है। डिमांड को देखते हुए विभाग ने यहां से 700 क्विंटल चिप्सोना आलू की मांग की थी। विभाग को 300 क्विंटल ही चिप्सोना आलू भेजा गया है। इसके अलावा ख्याति आलू 400 क्विंटल, पुखराज व गरिमा 50-50 क्विंटल आलू आया है। इसके अलावा विभाग ने कंचन व मोहन आलू की 200-200 क्विटंल की डिमांड की थी। इस आलू का बीज विभाग को उपलब्ध ही नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


जिला आलू विकास अधिकारी आदित्य प्रताप सेंगर ने बताया कि आलू विभाग के पास बीज आ गया है। किसान बीज ले जा सकते हैं।

लगातार बढ़ती जा रही चिप्सोना की डिमांड
चिप्सोना आलू की डिमांड लगातार बाजार में बढ़ती जा रही है। इसका कारण है कि यह आलू मीठा नहीं होता है। इसे कहीं-कहीं पर सुगर फ्री आलू के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इससे इस आलू की डिमांड ज्यादा बढ़ रही है। साथ ही इसकी कीमत भी किसानों को ज्यादा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed