फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   राजबहा समिति चुनाव में हुई 94 फीसद वोटिंग

राजबहा समिति चुनाव में हुई 94 फीसद वोटिंग

Tue, 02 Oct 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
राजबहा समिति चुनाव में हुई 94 फीसद वोटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सिंचाई खंड फर्रुखाबाद रजबहा प्रबंध समिति के सदस्य पद की छह सीटों के लिए सोमवार को नरैनामऊ स्थित नहर कोठी पर चुनाव हुआ। इसमें 94 फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। सिंचाई खंड रजबहा का चुनाव पहली बार हुआ है।

सुबह आठ बजे सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता/सेक्टर मजिस्ट्रेट ओमवीर सिंह यादव, पीठासीन अधिकारी राजीव कुमार, मतदान अधिकारी प्रथम विनोद कुमार व द्वितीय नवीन कुमार मतदान स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मतदान की प्रक्रिया शुरू कराई। रजबहा प्रबंध समिति ललई शीर्ष की दो सीटों पर आठ प्रत्याशियों के लिए वोटिंग हुई। इसमें 68 में से 64 मतदाताओं ने वोट डाले। खिनमिनी रजबहा समिति की शीर्ष पर आठ प्रत्याशी चुनाव लड़े। इसमें 79 में से 74 मतदाताओं ने वोट डाले। मध्य से दो-दो सदस्य पद के लिए चार प्रत्याशी चुनाव लडे़। इसमें आठ मतदाताओं में से सात ने मतदान किया।
विज्ञापन


इस चुनाव में कुलावा से माइनर सदस्य चुने गए मतदाताओं ने वोटिंग की। पीठासीन अधिकारी ने बताया कि चार अक्तूबर को फर्रुखाबाद में मतगणना होगी। इसमें परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस दौरान इंस्पेक्टर राधेश्याम, एसआई मुनेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे। एक महिला नकाब पहन कर वोट डालने पहुंची। महिला ने अपना परिचय पत्र दिखाया, जिसका मतदाता सूची से मिलान नहीं हुआ। इसके बाद महिला ने आधार कार्ड दिया। चुनाव लड़ रहे एक पक्ष ने आपत्ति जताई। पीठासीन अधिकारी ने आधार कार्ड से मतदाता सूची से नाम का मिलान कर वोट डालने की अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई सदस्य चुने गए निर्विरोध
कायमगंज। रजबहा प्रबंध समिति त्योरखास में शीर्ष व मध्य में दो-दो और टेल में एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। इससे सभी सदस्य निर्विरोध होना तय हो गया है। वहीं खिनमिनी टेल में तीन सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। ललई मध्य व टेल में तीन-तीन सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। पीठासीन अधिकारी ने बताया निर्विरोध चुने गए लोगों की घोषणा चार अक्तूबर को होगी। उसके बाद आगामी तिथि पर अध्यक्ष के चुनाव कराए जाएंगे। ब्यूरो

चुनाव में भाजपा व सपा की दिखी सक्रियता
कायमगंज। रजबहा समिति ललई व खिनमिनी में छह सदस्य के लिए चुनाव के दौरान सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed