फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   लोहिया अस्पताल में ए निगेटिव और एबी पॉजेटिव ब्लड नहीं

लोहिया अस्पताल में ए निगेटिव और एबी पॉजेटिव ब्लड नहीं

Wed, 26 Sep 2018 12:14 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में ए निगेटिव और एबी पॉजेटिव ब्लड नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड का टोटा हो गया है। वहां ए निगेटिव और एबी पॉजिटिव ब्लड नहीं है। ऐसे में इन ग्रुप के रोगियों के आने पर उनकी जान पर बन सकती है।
लोहिया अस्पताल के ब्लड बैंक में 900 यूनिट ब्लड रखने की क्षमता है। इस अस्पताल में प्रतिदिन ब्लड की 18 से 20 यूनिट की खपत होती है। अस्पताल में फर्रुखाबाद के अलावा हरदोई, बदायूं, शाहजहांपुर, एटा, मैनपुरी, कन्नौज के मरीज आते हैं। ऐसे में मरीजों की संख्या भी अधिक होती है। इस समय लोहिया अस्पताल की ब्लड बैंक में ए निगेटिव और एबी पॉजिटिव ब्लड नहीं है। ऐसे में इन ग्रुप के गंभीर रोगियों के अस्पताल में आने पर दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन के पास इन ग्रुप के ब्लड की भरपाई के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। मंगलवार को शहर के गांव चांदपुर निवासी राजेश कुमार की बेटी शिवानी को तेज बुखार आने से उसकी हालत खराब हो गई। परिवार वालों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसे ब्लड चढ़ाने की जरूरत बताई गई। शिवानी का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव होने से उसका पिता लोहिया अस्पताल पहुंचा। यहां इस ग्रुप का ब्लड नहीं था। हालांकि बाद में राजेश ने बताया कि उसकी बच्ची की हालत में सुधार हुआ है। निजी अस्पताल के डॉक्टर ने ब्लड चढ़ाए जाने की बात कही थी। इस पर वह ब्लड बैंक पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ब्लड बैंक के सहायक गिरीश बाबू का कहना है कि इस तरह की स्थिति बनने पर वह खून दान करने वाले लोगों को बुलाते हैं। उनके खून दान करने से व्यवस्था हो जाती है। कभी-कभी दिक्कत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed