फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कनौडिया और जीजीआईसी की छात्राओं ने जीती चैंपियनशिप

कनौडिया और जीजीआईसी की छात्राओं ने जीती चैंपियनशिप

Sat, 15 Sep 2018 11:46 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
कनौडिया और जीजीआईसी की छात्राओं ने जीती चैंपियनशिप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षा विभाग की जोनल एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में फर्रुखाबाद जोन में कनोडिया इंटर कालेज और फतेहगढ़ जोनल की प्रतियोगिताओं में जीजीआईसी की छात्राओं ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। समापन अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक और वित्त एवं लेखाधिकारी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। दौड़ में तीसरे नंबर के खिलाड़ी को दूसरे नंबर पर दिखा दिया गया। इसका खिलाड़ियों ने विरोध किया तो परिणाम बदल दिया गया।

फर्रुखाबाद जोनल की बढ़पुर स्थित मिशन कंपाउंड मैदान और फतेहगढ़ जोनल की स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुई थीं। शनिवार को समापन अवसर पर चर्च मैदान में प्रतियोगिताओं में दौड़ कराई गई। दौड़ में निर्णायक मंडल ने तीसरे नंबर के खिलाड़ी को दूसरे स्थान पर दिखा दिया। यह सुनकर खिलाड़ियों ने विरोध शुरू कर दिया। परिणामों को बदल दिया गया।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जोनल की प्रतियोगिता में मदन मोहन कनोडिया इंटर कालेज की छात्राएं मांडवी, नैना, अनुष्का ने चैंपियनशिप पर कब्जा किया। महावीर इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने खेलों में बेहतर प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर वित्त एवं लेखाधिकारी दिव्या मिश्रा ने मैदान में पहुंच कर विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र बांटे। इस दौरान मदनमोहन कनोडिया इंटर कालेज की प्रधानाचार्य अरुंधती सिंह, इंद्रा राठौर, महिपाल सिंह, डा. संदीप चतुर्वेदी, सुमन त्रिपाठी, पूनम शुक्ला, पारूल जैन, नीलम शुक्ला, दर्शना शुक्ला, राधा दीक्षित, सुनीता पांडेय, राघव मिश्रा अनीता सिंह, पीटीआई सुब्रत शाक्य, रस्तोगी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं फतेहगढ़ स्टेडियम में फतेहगढ़ जोनल एथलेटिक्स रैली के अंतिम दिन दौड़, भाला फेंक, लंबी कूद, तवा फेंक समेत अन्य प्रतियोगिताएं कराई गईं। इनमें बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने चैंपियनशिप पर कब्जा किया। समापन अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू ने चैंपियनशिप देकर छात्राओं को सम्मानित किया। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य मीना यादव ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र बांटे। खेल प्रभारी अनसुइया दीक्षित, आरती यादव, महेंद्र चंद्र वर्मा, गिरजा शंकर, शिशुपाल यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed