फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   शरणालय में एक समय ही मिल रहा भोजन

शरणालय में एक समय ही मिल रहा भोजन

Sat, 01 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
शरणालय में एक समय ही मिल रहा भोजन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतपुर(फर्रुखाबाद )। रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से अलादपुर के ग्रामीण पलायन कर बंधा पर पहुंच गए हैं। यह यहीं पॉलिथीन तानकर परिवार के साथ रहे हैं। ब्लाक के कर्मचारियों की लापरवाही से शरणालय में ग्रामीणों को एक समय ही भोजन मिल रहा है। इससे बाढ़ पीड़ित दुखी हैं। वहीं डीएम के आदेश के 10 दिन बाद भी लेखपाल ने जमीन की पैमाइश नहीं की है।

तहसील क्षेत्र का अलादपुर भटौली गांव रामगंगा के किनारे बसा है। रामगंगा की बाढ़ से मकान कट गए हैं। इससे बेघर हुए लोग बंधा पर पॉलिथीन तानक र रह रहे हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़िताें के रहने के लिए लभेड़ा में जगह देने का प्रस्ताव बनाया था। 22 अगस्त को जिलाधिकारी के हाथों से 17 लोगों को पट्टा स्वीकृति के प्रमाणपत्र बंटवाए गए। 10 दिन बीतने के बाद भी तहसीलदार व लेखपाल ने पट्टे के लिए आवंटित भूमि की पैमाइश नहीं की है। मकान कटने के बाद यह रामगंगा के किनारे खेतों में झोपड़ी डाल कर रहने लगे थे।
विज्ञापन



रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से इनकी झोपड़ियों में पानी भर गया। इससे अब यह कड़क्का बांध पर पॉलिथीन तानकर रहने को मजबूर हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर अलादपुर भटौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय को बाढ़ शरणालय बनाया गया है। इसमें बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन व रहने की व्यवस्था की गई है। भोजन की व्यवस्था खंड विकास अधिकारी को दी गई है। कुछ दिन तक ग्रामीणों को दोनों समय भोजन मिलता रहा। बाद में अधिकारियों ने मुंह मोड़ लिया। यहां कई दिनों से एक समय ही भोजन बन रहा है। वह भी सभी को भरपेट नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शरणालय में एक वक्त ही मिल रहा भोजन
- दस दिन बाद भी नहीं हो सकी भूमि की पैमाइश
- झोपड़ी डाल कर बंधा पर रहने को मजबूर हैं ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed