{"_id":"5b80466842c792463254989b","slug":"1535133278173-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में 3 मकानों के कमरे, एक घर गिरा, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में 3 मकानों के कमरे, एक घर गिरा, हादसा टला
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में बारिश में तीन घरों के कमरे और एक बंद मकान ढह गया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन हजारों का सामान दबकर नष्ट हो गया।
अताईपुर जदीद गांव निवासी अवधेश राठौर, पोस्टमैन किशन अवतार, सुमेश के मकान के कमरे जर्जर थे। तीन दिन पहले अवधेश का पौत्र आर्यन (2) जर्जर कमरे में खड़ा था। मिट्टी का मलबा उसपर गिरा। मामूली चोटें भी लगी। तभी से परिवार के लोग सतर्क हो गए। कमरे से कीमती घरेलू सामान निकाल लिया था।
कुछ सामान रह गया था। बृहस्पतिवार रात तीनों घरों के कमरे भरभरा कर गिर गए। मलबे में कुछ सामान दबकर नष्ट हो गया। शुक्रवार सुबह तीनों लोगों ने क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी। लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील के दैवीय आपदा विभाग को दी है।
नगर से सटे घसिया चिलौली गांव निवासी मोहम्मद दराज का बंद घर गिर गया। इससे उसका कुछ घरेलू सामान दब गया। लोगों ने बताया मोहम्मद दराज बाहर रहते हैं जबकि उसकी मां घर पर रहती हैं, लेकिन वह कहीं रिश्तेदार के यहां गई हुई थी।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बड़ी खजुरिया गांव निवासी आसमा करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आसमा बिजली का बोर्ड खोल रही थी। तभी उसे करंट लग गया। ब्यूरो
बारिश में एक घर और तीन कमरे ढहे
- हादसा टला, एक घर में तीन दिन पहले भी गिरा था मलबा, मासूम हुआ था घायल