फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   तीन साल बाद भी नहीं शुरू हुआ शेल्टर होम

तीन साल बाद भी नहीं शुरू हुआ शेल्टर होम

Fri, 10 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
तीन साल बाद भी नहीं शुरू हुआ शेल्टर होम

विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत फतेहगढ़ में बना शेल्टर होम अभी तक नहीं खुला है। चार माह पहले शासन ने इसे खुलवाने के आदेश दिए थे। पीओ(परियोजना अधिकारी) का कहना है कि जल्द ही इसे खुलवाया जाएगा।


साल 2015-16 में करीब 2.30 करोड़ की लागत से सीएनडीएस ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय फतेहगढ़ के पास 100 बेड के शेल्टर होम का निर्माण शुरू कराया था। करीब नौ-दस माह पहले शेल्टर होम तैयार हुआ। इसे नगर पालिका को सौंप दिया गया। शेल्टर होम में सीसीटीवी कैमरे, आरओ और किचन सेट आदि की भी व्यवस्था है। डेढ़ माह पहले शासन ने शेल्टर होम को संचालित करवाने के आदेश पीओ डूडा और अधिशासी अधिकारी को दिए थे। अभी तक शेल्टर होम नहीं खुला है। इस कारण शहरी बेघरों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन



इस संबंध में परियोजना अधिकारी जय विजय सिंह ने बताया कि शेल्टर होम संचालित करने के लिए एनजीओ और ठेकेदारों ने ई-टेंडर डाले हैं। टेंडर जल्द खुलवाए जाएंगे। शेल्टर होम की देखरेख नगर पालिका और जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) के जिम्मे होगी। खर्च डूडा के खाते में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह होगी व्यवस्था
फतेहगढ़ में बने शेल्टर होम में फैमिली रूम हैं। 100 लोगों के रहने की व्यवस्था है। बेड, चादर, रजाई-गद्दे के साथ ही साथ भोजन बनाने के लिए किचन सेट भी मुहैया रहेगा। शुद्ध पेयजल के लिए आरओ, सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन यंत्र लगे हैं। प्रबंधक और चौकीदार की भी तैनाती होगी। इसमें रहने वाले लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। काम की तलाश में आए लोग शेल्टर होम में 10 से 15 दिन रह सकते हैं। वह भी उस हालत में, जब तक उन्हें रहने के लिए आवास नहीं मिलता है। इसके लिए इन्हें डीएम से अनुमति लेनी होगी।


फरमान बेअसर, नहीं खुला शेल्टर होम
2.30 करोड़ से हुआ निर्माण, बेघरों को नहीं मिल रहा फायदा
- नौ माह पहले पालिका को हो गया हैंडओवर, पीओ बोले,जल्द ही खुलवाया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed