फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   व्यापारी नेता की गोली मारकर हत्या

व्यापारी नेता की गोली मारकर हत्या

Fri, 10 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी नेता की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बेटी की सगाई कर वापस पहुंचे व्यापारी नेता की घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूटी सवार हत्यारे भाग गए। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


शहर के मोहल्ला हरभगत निवासी व्यापारी नेता राजू पांडेय(50) की स्टेट बैंक वाली गली में सराफा की दुकान है। शुक्रवार को इनकी बेटी का बढ़पुर स्थित एक होटल में सगाई का कार्यक्रम था। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपने परिवार के साथ कार से घर पहुंचे। वह दरवाजे के सामने कार से उतर रहे थे। तभी एक सफेद रंग की स्कूटी सवार दो बदमाश आए।
विज्ञापन



इन्होंने राजू के सीने पर गोली दाग दी। तभी राजू ने भी अपनी लाइसेंसी रिवाल्वार निकाल ली। इस बीच दूसरे हमलावर ने भी उन्हें गोली मार दी। गोली गर्दन में लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। एक हमलावर पैदल और दूसरा स्कूटी से भाग गया। राजू के परिजन उन्हें लेकर डा. हरिदत्त के हास्पिटल पहुंचे। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे। इस बीच डाक्टर हरिदत्त के हास्पिटल के बाहर व्यापारियों की भारी भीड़ लग गई। पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यापारी नेता की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed