{"_id":"5b69e28b4f1c1b6a1c8b4c5e","slug":"15336659238-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम की टीम ने लोहिया महिला अस्पताल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम की टीम ने लोहिया महिला अस्पताल का किया निरीक्षण
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं की जांच-पड़ताल के लिए एनएचएम लखनऊ की टीम ने जिले में डेरा डाला लिया है। सोमवार को सीएमओ आफिस की जांच के बाद मंगलवार को लोहिया महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएमओ आफिस में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। खामियां होने पर उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
एनएचएम लखनऊ के डॉ. पंकज सक्सेना, डॉ. अभय द्विवेदी समेत 20 अधिकारियों की टीम सोमवार को सीएमओ आफिस पहुंची। एनएचएम के रिकार्ड देखे और स्टोर चेक किया। आफिस में गंदगी होने पर नाराजगी जाहिर की। मंगलवार को टीम लोहिया महिला अस्पताल पहुंची। टीम के आने से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। यहां पर रिकार्ड को दुरुस्त करना शुरू कर दिया गया। टीम ने सीएमएस डॉ. कैलाश से वार्ता कर रिकार्ड देखे। कुछ सदस्यों ने आफिस पहुंच कर जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही टीम ने नई बिल्डिंग के प्राइवेट रूम को खुलवाया। कई महीनों से बंद इन कमरों में गंदगी पाई गई। इसके साथ ही वहां पर कक्षों का फर्श भी उखड़ गया था। यह देखकर टीम ने अस्पताल में साफ-सफाई के निर्देश दिए। लेवर रूम की व्यवस्था देखी। इसके अलावा जननी सुरक्षा के तहत मिलने वाली योजनाओं के बारे में महिलाओं से जानकारी ली।
टीम ने एसएनसीयू और एनआरसी में भी जांच की। टीम के तकनीकी सहायक डॉ. पंकज सक्सेना ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए उनकी टीम आई है। जिले की सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निरीक्षण करेगी। जहां पर खामियां होंगी उसे सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि इसी महीने के अंत तक केंद्र सरकार की ओर से एक एनएचएम की टीम आने वाली है। इसी को लेकर यह टीम खामियाें को दूर करने का प्रयास कर रही है। हालांकि टीम ने इस बात से इनकार किया।