{"_id":"5b5b679f4f1c1b4c748b767f","slug":"15327169541913-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी ग्रेड की परीक्षा को 13 मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी ग्रेड की परीक्षा को 13 मजिस्ट्रेट तैनात
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने शुक्रवार को एलटी ग्रेड परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने एक पर्यवेक्षक से शासनादेश के संबंध में सवाल पूछे तो वह बगले झांकते दिखे। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी न होने के निर्देश दिए। जिले में 29 जुलाई को 17 केंद्रों पर एलटी ग्रेड की परीक्षा होनी है। इसके लिए 13 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त कराएं। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जहां सीसीटीवी नहीं होगा, वहां वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। समय से पहले ही केंद्रों पर लाइट, पानी व सीसीटीवी की व्यवस्था देख लें। इस दौरान एडीएम प्रशासन गुलाबचंद ने पर्यवेक्षकों व अन्य अधिकारियों को परीक्षा के विषय में जरूरी दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि दो दिन पहले शासनादेश आया था, सभी पढ़कर आए होंगे। उन्होंने कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के पर्यवेक्षक से शासनादेश संबंधी सवाल पूछ तो वह बगले झांकने लगे। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था की जांच कर लें। सभी केंद्रों को जनरेटर के डीजल के लिए रुपये दिए जाएं। बाद में ऐसा सुनने में न आए कि किसी केंद्र पर परीक्षार्थियों ने अंधेरे में परीक्षा दी है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर लिफाफे रखें और परीक्षार्थी का मोबाइल फोन आदि इसमें रख कर जमा कर लें। जब वह जाए तो उन्हें उनका सामान वापस कर दें। कैलकुलेटर, कैलकुलेटर वाली घड़ी आदि को किसी भी कीमत पर अंदर न ले जाने दें। जिलाधिकारी ने कहा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी दे रहे किसी पर्यवेक्षक का कोई संबंधी परीक्षा न दे रहा हो। इसका पालन सख्ती से किया जाए। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेेट को भ्रमण करते रहना है।