फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पीएनबी की तीन दिन से कनेक्टिविटी फेल

पीएनबी की तीन दिन से कनेक्टिविटी फेल

Mon, 23 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पीएनबी की तीन दिन से कनेक्टिविटी फेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शमसाबाद(फर्रुखाबाद)। कसबा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में तीन दिन से सर्वर न आने से ग्राहकों को लेनदेन के लिए भटकना पड़ रहा है। शाखा प्रबंधक का कहना है कि बीएसएनएल के अफसरों को सूचना दे दी है।

पंजाब नेशनल बैंक में शनिवार से सर्वर फेल है। शनिवार को सर्वर न आने और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के चलते सोमवार को बैंक में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को भी पूरे दिन सर्वर काम नहीं किया। ग्राहक सर्वर आने का घंटों इंतजार करते रहे लेकिन फिर थक-हारकर लौट गए।
विज्ञापन


पैसे निकालने आए शीशराम, दयाराम, राहुल कुमार, संजय और मुकेश कुमार आदि ग्रामीणों का कहना था कि शनिवार को वह लोग रुपये निकालने आए थे लेकिन सर्वर नहीं था। सोमवार को भी सर्वर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक अरिसूदन ने बताया कि फैजबाग-शमसाबाद मार्ग पर बीएसएनएल की अंडरग्राउंड केबल में तकनीकी फाल्ट आ गया है, जिसके चलते शनिवार से सर्वर नहीं आ रहा है। अपने उच्चाधिकारियों के साथ ही बीएसएनएल के अफसरों को इसकी जानकारी भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed