{"_id":"5b2941624f1c1bf36e8b8c5f","slug":"15294303721414-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर-पिकअप की भिड़ंत में एक की मौत, 14 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर-पिकअप की भिड़ंत में एक की मौत, 14 जख्मी
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के कड़िउली से मैनपुरी जिला के अलूपुरा गांव तिलक चढ़ाने जा रही पिकअप की भिड़ंत जीटी रोड कुरावली में कंटेनर से हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि लड़की के पिता समेत 14 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के चलते तिलक नहीं चढ़ सका।
कड़िउली गांव निवासी जयवीर सिंह ने पुत्री प्रीती यादव की शादी मैनपुरी जिला थाना कुरावली क्षेत्र के अलूपुरा गांव में तय की है। सोमवार शाम को जयवीर सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ एक पिकअप पर सवार होकर पुत्री का तिलक चढ़ाने जा रहे थे। कुरावली गांव के पास रात करीब 11 बजे जीटी रोड पर सामने से आ रहे कंटेनर से पिकअप की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पुष्पेंद्र पुत्र नरेशचंद्र निवासी कड़िउली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं, जयवीर सिंह, इतबारीलाल, श्रीकृष्ण, मुन्नू, अविनाश, ज्ञान सिंह, संजू, अमित, विनोद कुमार, रामशरन, नितेश कुमार, सोहित, बाबा और संतराम घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर कुरावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही जयसिंह के अन्य परिजन भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। घायल जयवीर ने बताया कि दुर्घटना होने के चलते तिलक नहीं चढ़ सका।