फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   भाजपा सरकार से ऊब चुके है किसान और नौजवान

भाजपा सरकार से ऊब चुके है किसान और नौजवान

Tue, 01 Jan 2019 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार से ऊब चुके है किसान और नौजवान
सरकार से ऊब चुके किसान और नौजवान
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। देश व प्रदेश की भाजपा सरकार से किसान और नौजवान ऊब चुके हैं। महंगाई घटने के बजाय बढ़ गई है। किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। इससे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। ये बात सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कही।
उन्होंने बाईपास रोड स्थित न्यू अमित राईस मिल में पत्रकार वार्ता की। यहां पत्रकारों ने सवाल किया कि कांग्रेस से गठबंधन होगा कि नहीं। इस पर उन्होंने कहा गठबंधन तो होगा, लेकिन इसका स्वरूप पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। देश व प्रदेश की जनता भाजपा को हटाने के लिए मन बना चुकी है। जनता उनके झूठे वादों से ऊब चुकी है। किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

खाद के दाम बढ़ गए हैं। डीएपी का वजन घट गया। किसान का गन्ना लिया नहीं जा रहा है। पिछले सत्र का गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है। वर्तमान का पैसा तो दूर की बात है। धान में किसान ठगा महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू किसी भाव नहीं बिक रहा है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। वह बोले भाजपा ने 90 दिन में कहा था महंगाई रोक देंगे, लेकिन महंगाई बढ़ती जा रही है। बिजली, पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन किसानों की चीजों के दाम कम हो रहे हैं। एक साल में दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन नहीं दे पाए। जो अखिलेश सरकार ने रोजगार दिए थे वह छीन रहे हैं। उन्हें लाठियों से मार रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी चरमराई हुई है। फर्रुखाबाद सहित पूरे प्रदेश में अपराध बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को हटाने के लिए सब लोग एकजुट हैं जिसका उदाहरण फूलपुर व कैराना में दिखाई दिया।
------------
गरीबी रोकने को समाजवादी विचारधारा से जुड़ें
कायमगंज। नगर से सटे गांव आदर्श इंटर कालेज पितौरा में मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पहुंचे। यहां उन्होेंने विद्यालय के संस्थापक स्व. हनुमान सिंह गंगवार की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि अशिक्षा व गरीबी हटाने के लिए लोगों को समाजवादी विचारधारा से जुड़ने की आवश्यकता है।
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम आयोजक प्रधानाचार्य अनिल गंगवार व शिक्षक अभय गंगवार ने प्रदेश अध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया। कालेज के संस्थापक हनुमान सिंह गंगवार के साथी शिक्षक नन्हें लाल शाक्य, आजिज अली, सतीश चन्द्र गंगवार, सुरेश चंद्र मिश्रा, रामनिवास शाक्य, प्रेमचन्द्र शाक्य, होरीलाल वर्मा, हरिनंदन सिंह गंगवार, हरीशचंद्र पाठक, जगदीश सिंह गंगवार, वीरेंद्र सिंह गंगवार, नरेश चंद्र गंगवार, रामप्रकाश राठौर, नरेश सिंह गंगवार, कवि पवन बाथम को प्रदेश अध्यक्ष ने शाल उड़ाकर सम्मानित किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस विद्यालय से ग्रामीण इलाके में शिक्षा का अच्छा विकास हो रहा है। अशिक्षा व गरीबी दूर करने के लिए लोग समाजवादी विचारधारा से जुड़ें। इस मौके पर एमएलसी डॉ. असीम यादव, पूर्व दर्जामंत्री सतीश दीक्षित, जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नू बाबू, पूर्व विधायक इजहार आलम खां, नरेंद्र सिंह यादव, रामेश्वर सिंह यादव, अजीत कठेरिया, सचिन यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, डॉ. नवलकिशोर शाक्य, डॉ. सुबोध यादव, अनिल मिश्रा, महेंद्र कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed