{"_id":"5a0349264f1c1bf2538bb8a6","slug":"151016487115-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता समितियों के चुनाव की तिथियां घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता समितियों के चुनाव की तिथियां घोषित
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सहकारिता समितियों के चुनाव की तिथियां आयोग ने घोषित कर दी है। प्राथमिक समितियों के चुनाव के लिए दो जनवरी 2018 को नामांकन होगा और 10 जनवरी को मतदान किया जाएगा। उसी दिन मतगणना पूरी कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
सहकारिता समिति के चुनाव को 27 दिसंबर को अनंतिम मतदता सूची का प्रदर्शन होगा। 29 दिंसबर को आपत्तियां 10 से 1 बजे तक ली जाएगी। इसके बाद 2 से 5 बजे तक उनका निस्तारण किया जाएगा। 30 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। दो जनवरी को नामांकन, तीन जनवरी को नामांकनों की जांच, 4 जनवरी को नाम वापसी और चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। 10 जनवरी को सुबह 9 से 3 बजे तक मतदान और इसके बाद मतगणना कराई जाएगी।
प्रबंध कमेटी के चुनाव के लिए 15 जनवरी को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 17 जनवरी को आपत्तियां ली जाएगी। 18 जनवरी को आपत्तियों का निस्तारण होगा। 19 जनवरी को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 20 जनवरी को सुबह 10 से 4 बजे तक नामांकन होंगे। 22 जनवरी को नामांकनों की जांच और 23 जनवरी को नाम वापसी 10 से 1 बजे तक होगी। इसके बाद चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
29 जनवरी को मतदान सुबह 9 से 3 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। सभापति और उपसभापति के चुनाव को 30 जनवरी को 10.30 बजे मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 11 से 12 बजे तक नामांकन होगा। उसी दिन 12 से 12.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और 12.30 से 1.30 बजे तक वैध नामांकन पत्रों की घोषणा की जाएगी। चुनाव चिन्हों का आवंटन और शाम को 3 से 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। एआर कोआपरेटिव पंकज कुमार ने बताय कि चुनावी कार्यक्रम आ गया है।
मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। नगरीय निकाय चुनाव में लगाए गए कर्मचारियों को राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ में बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया। नगरीय निकाय चुनाव संपन्न कराने को लगाए गए कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन बुधवार को मतदान कर्मी द्वितीय और तृतीय को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मास्टर ट्रेनरों ने मतदान संबंधी कार्यों की बारीकी से जानकारी दी।
-प्राथमिक समिति चुनाव के लिए दो जनवरी 2018 को नामांकन होगा
-10 जनवरी को मतदान और उसी दिन परिणाम घोषित होंगे
अमर उजाला ब्यूरो