फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बाजार पर बरसा धन, 35 करोड़ का कारोबार

बाजार पर बरसा धन, 35 करोड़ का कारोबार

Tue, 17 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
बाजार पर बरसा धन, 35 करोड़ का कारोबार
फर्रुखाबाद। नोटबंदी और जीएसटी के कारण करीब एक साल से सूखे चल रहे बाजार में अचानक रौनक आ गई। धनतेसर पर बाजार में जमकर धन वर्षा हुई। शुभ मुहूर्त में खरीद के लिए बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। सबसे ज्यादा आटोमोबाइल और ज्वैलरी बाजार में कारोबार हुआ। जिले में कुल करीब 35 करोड़ का कारोबार होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। बीते वर्ष यह कारोबार करीब 50 करोड़ का था।
विज्ञापन


भगवान धनवंतरि के आशीर्वाद ने जीएसटी से कारोबार लुढ़कने की आशंका में परेशान रहे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। तेरस पर बाजार में खूब खरीदारी हुई। सुबह से ही ठंडी सड़क, नेहरू रोड, रेलवे रोड, घुमना बाजार, सेठ गली, त्रिपोलिया चौक, लोहाई रोड, चूड़ी वाली गली, भोलेपुर और कोतवाली रोड फतेहगढ़ स्थित बर्तन और सराफा दुकानें बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


ज्वैलरी बाजार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य नीरज रस्तोगी ने बताया कि जिले में करीब 20 करोड़ का कारोबार हुआ है। हालांकि यह पिछले वर्ष की अपेक्षा कम है। बर्तन बाजार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश दीक्षित ने बताया कि लगभग 50 लाख का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार धनतेरस पर करीब 90 लाख का कारोबार हुआ था। इलेक्ट्रानिक बाजार के रंजीत सिंह ने बताया कि इस बार शाम तक करीब 80 लाख का कारोबार हुआ है। पिछली बार लगभग एक करोड़ का माल बिका था। इसके अलावा दोपहिया वाहन बाजार भी खूब चमका।

बजाज शोरूम के सेल्स एक्जक्यूटिव जाहद सफी ने बताया करीब 100 बाइकें बिकी हैं। हीरो के शैलेश अवस्थी बताते हैं कि बाइक और स्कूटर मिलाकर करीब 750 वाहन शाम तक बिके। टीवीएस शोरूम के सेल्स एक्जक्यूटिव हरिओम शर्मा ने बताया कि 550 बाइक व स्कूटर बिके हैं। अंकुर गुप्ता ने बताया कि शाम तक 66 बुलट बाइक बिकीं। वहीं करीब 50 ट्रैक्टर व कारें भी बिकीं। आटोमोबाइल बाजार में करीब 10 करोड़ का कारोबार हुआ है।

कायमगंज का बाजार भी चमका
कायमगंज (ब्यूरो)। धनतेरस के मौके पर नगर के मार्केट में वैसे तो काफी रौनक रही, लेकिन सोने व बर्तनों की खरीदारी फीकी रही। ज्यादातर लोगों ने जेवर व बर्तनों की दुकानों में जाकर भाव भले ही पूछ लिए हों, लेकिन खरीदारी करने वाले ग्राहकों की संख्या काफी कम रही। वहीं चांदी के सिक्के और चांदी के नोट ग्राहकों की पसंद और मजबूरी रहे। सोने की खरीदारी के बजाय लोगों ने चांदी के आइटमों पर ज्यादा ध्यान दिया।

चांदी से बनी लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां भी ग्राहकों की पसंद रहे। इलेक्ट्रानिक्स दुकानों पर भी रौनक रही। आटोमोबाइल्स मार्केट में नोटबंदी व जीएसटी का असर नहीं दिखा। टीवीएस शोरूम के मालिक अवनीत गंगवार ने बताया कि उन्होंने धनतेरस पर 56 बाइकें बेंची हैं। जो पिछली वर्ष की तुलना में दो गुना है। हीरो शोरूम के मालिक प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने इस धनतेरस पर 90 बाइकें बेंची।


तिराहे-चौराहों पर तैनात रही पुलिस
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। धनतेरस पर भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए तिराहे व चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। ई-रिक्शा तक को पुलिस ने मुख्य बाजारों में नहीं घुसने दिया। पक्कापुल, तिकोना चौकी, त्रिपोलिया चौक, घुमना बाजार और लाल दरवाजा चौराहे पर पुलिस रहीं।


युवाओं ने नगर को सजाया
कायमगंज (ब्यूरो)। दीपावली के पावन पर्व को देखते हुए समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल व डा. शरद गंगवार से प्रेरणा लेते हुए जन सेवा समिति के कार्यकर्ता मनोज गंगवार, मनोज गुप्ता उर्फ नफीरी, धीरज अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, संजय अग्रवाल व योगेंद्र यादव ने टीपी चौराहे से मेन चौराहे तक रोड़ के दोनों ओर रंग बिरंगी लाइटों से सजाया। जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए। जन सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि दीपावली प्रकाश का पर्व है इसलिए हम लोगों रोड़ों को सजाया है।

-ज्वैलरी और आटोमोबाइल की सबसे ज्यादा बिक्री हुई
-बर्तन बाजार व इलेक्ट्रानिक बाजार से भी निराश छटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed