फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   एसडीओ ग्रामीण पर निलंबन की गाज गिरना तय

एसडीओ ग्रामीण पर निलंबन की गाज गिरना तय

Tue, 12 Sep 2017 11:55 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
एसडीओ ग्रामीण पर निलंबन की गाज गिरना तय
फर्रुखाबाद। मुख्य अभियंता विद्युत कानपुर वाईपी सिंह ने पांचाल घाट स्थित नारायन आश्रम में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इसमें राजस्व वसूली में फिसड्डी और जनता की समस्याओं का समाधान करने में अनदेखी बरतने वाले एसडीओ अरविंद कुमार पर नाराजगी जताई। मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता एसके मिश्रा से एसडीओ के निलंबन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता कानपुर ने बताया कि बैठक में अधिकारियों को राजस्व वसूली करने का लक्ष्य दिया गया है। यह लक्ष्य शत प्रतिशत करना होगा। ग्रामीण इलाकों में विद्युतीकरण का काम चल रहा है। कुछ कार्यदायी संस्था काम धीमी गति से कर रही है।
विज्ञापन


जनसंख्या 100 से कम आबादी वाले गांवों में अशोक विल्डकॉम संस्था काम कर रही है। संस्था के जिला प्रभारी को दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए है। अन्य जो संस्था है, उनको भी दिसंबर तक विद्युतीकरण का काम पूरा करना है। राज कारपोरेशन कार्यदायी संस्था का काम खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण संस्था के खिलाफ ऊर्जा सचिव को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा। बिजनेस प्लान के तहत जिले मेें वर्ष 2014-15, 2015-16 और 2016-17 में जर्जर तार बदलने के कराए गए कामों में घोटाला होने की जानकारी मिली है।


इन वर्षों के स्टीमेट निकाल कर मौके पर जांच कराई जाएगी। जांच में घपला मिला तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता एसके मिश्रा, एक्सईएन ग्रामीण जीएस कशेरवाल, एक्सईएन शहरी पंकज अग्रवाल, एसडीओ व अवर अभियंता मौजूद रहे।

-गांव में विद्युतीकरण करा रहे कार्यदायी संस्था राज कारपोरेशन पर भी होगी कार्रवाई
-मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता से मांगी संस्तुति रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed