{"_id":"59b4322f4f1c1bf17f8b56b4","slug":"150498157016-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग को सूचना न देने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग को सूचना न देने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज/जहानगंज। मोबाइल चोरी के शक में छात्र को स्कूल से बुलाकर मारपीट करने के मामले में प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। दो शिक्षिकाओं को भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। वहीं पुलिस उसे कुएं में लटकाने की घटना को गलत बता रही है।
थाना जहानगंज के गांव पकरिया के वीरपाल ने गांव के ही इच्छाराम के कक्षा तीन में पढ़ने वाले छात्र रवि पर गुरुवार को उसके घर से मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया था। एसओ संजय गुप्ता ने बताया गांव के इच्छाराम की पत्नी ने वीरपाल पर बेटे रवि से मारपीट करने का आरोप लगा तहरीर दी थी।
मारपीट में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच में पता चला कि रवि इससे पहले भी नंनराम व कन्हैया के मोबाइल चोरी कर चुका था। जो उसके पास से बरामद हुए थे। शुक्रवार को रवि स्कूल नहीं गया था। इसी के परिवार का कुलदीप स्कूल गया था।
विज्ञापन
कुलदीप ने वीरपाल को रवि के मोबाइल चोरी करने की बात बर्ताई थी। इसी पर वीरपाल ने कुलदीप को स्कूल से बुलाकर रवि से सामना कराया था। दबाव बनाने के लिए उसे कुएं में लटकाने की धमकी दी थी। कुएं में लटकाने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। आरोपी वीरपाल से पुलिस पूछताछ कर रही है।
वहीं खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय पकरिया पहुंच मामले की जांच की। जांच में प्रधानाध्यापिका अर्चना, सहायक अध्यापिका शालिनी व कुसुम राठौर को मामले की सूचना विभाग को न देने का दोषी पाया गया।
इस पर बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि स्कूल से बच्चे को जबरदस्ती ले जाने की सूचना विभाग को नहीं दी गई। सूचना न देने के मामले में प्रधानाध्यापिका अर्चना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सहायक अध्यापिका शालिनी व कुसुम राठौर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
-दो शिक्षिकाओं को नोटिस जारी, छात्र को जबरन स्कूल से ले जाने का मामला
-कुएं में लटकाने की घटना को गलत बता रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो