फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   15 poles on Nawabganj bypass broken in storm

Farrukhabad News: आंधी में नवाबगंज बाईपास पर लगे 15 पोल टूटे

Thu, 25 Apr 2024 04:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
15 poles on Nawabganj bypass broken in storm
नवाबगंज। बीती रात आई आंधी के दौरान कस्बा स्थित बाईपास मार्ग पर लगे 15 बिजली के पोल टूट गए। विभाग ने बुधवार को पोल लगवाना शुरू कर दिया है। पोल टूटने से लगभग 300 उपभोक्ताओं की बिजली गुल है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार तक पोल लगाकर आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 11 बजे आई तेज आंधी से 15 पोल टूट गए। इसके चलते करीब 300 कनेक्शनधारियों की आपूर्ति ठप हो गई। चौबीस घंटे बिजली न आने से बाईपास पर रहने वाले उपभोक्ताओं के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया। हैंडपंपों से लोग पानी भरने को मजबूर हुए। वहीं कुछ लोगों ने जनरेटर से सबमर्सिबल व टुल्लू पंप चलाकर पानी भरा।
विज्ञापन

स्थानीय जेई व एसडीओ ने विभागीय अधिकारियों को सूचना देकर बुधवार को ठेकेदार के माध्यम से पोल बदलवाने शुरू कर दिए हैं। एसडीओ मनीष वर्मा व जेई अनिल गौतम ने बताया कि आंधी से 15 बिजली के पोल टूटे हैं। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देकर पोल बदलवाने का कार्य शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह तक पोल लगाकर आपूर्ति चालू कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed