फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   15 pairs of pantoon started to bridge over Ganga

15 जोड़ी पैंटून से चालू हो पाया गंगा पर पुल

Sun, 24 Jan 2021 05:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
15 pairs of pantoon started to bridge over Ganga
कमालगंज में गंगा नदी पर बने पैंटून पुल से निकलते लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
15 जोड़ा पैंटून से चालू हो पाया गंगा पर पुल
विज्ञापन

कमालगंज। हरदोई व अन्य जनपदों को क्षेत्र से जोड़ने वाले महमदपुर मड़ैयन घाट पर गंगा नदी का पैंटून पुल फिर चालू हो गया है। पहले 14 जोड़ी पैंटून लगे थे। जलस्तर बढ़ने व कटान के बाद अब 15 जोड़ा पैंटून लगने पर पुल चालू हो सका है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
कस्बे से करीब तीन किलोमीटर दूरी पर गंगा नदी पर बना पीपों का पुल 10 जनवरी को जलस्तर बढ़ जाने व तेरा अकबरपुर की ओर कटान होने से क्षतिग्रस्त हो गया था। पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों व श्रमिकों ने अथक परिश्रम कर आखिरकार फिर से पुल चालू कर दिया है। आवागमन शुरू होने से लोगों को राहत मिल गई। पहले 14 जोड़ा पैंटून लगे थे। कटान की जगह भरने के लिए एक जोड़ा पैंटून और मंगाकर लगाए गए।
विज्ञापन

इसे तेरा अकबरपुर की ओर एक खेत की पहाड़ी से सटाकर लगाया गया है। इसी पुल से गंगापार क्षेत्र के राजेपुर ब्लॉक के दो दर्जन गांवों के ग्रामीण खोया, अनाज व अन्य सामान बेचने कस्बे के बाजार में आते हैं। इसके साथ ही हरदोई जिले के लिए सीधे आवागमन शुरू हो गया है। कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र की ओर से आने जाने वाले वाहन उधरनपुर-रजीपुर मार्ग होते हुए हरदोई जिले में आने-जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगापार इलाके के परमनगर, खुटिया, सरह, जगदीशपुर, तेरा अकबरपुर, कुंअरपुरा, सबासी, कड़हर आदि कई गांवों में थाना पुलिस इस पुल से जा सकेगी। पुल न चालू होने पर पुलिस को फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे होते हुए 40 किलोमीटर अधिक दूरी तय कर गंगापार क्षेत्र के गांव में जाना पड़ता था। शेरपुर सराय के प्रधान डॉ गजेंद्र सिंह ने बताया कि शृंगीरामपुर तीर्थस्थल आने वाले श्रद्धालुओं को भी पुल से सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed