फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   15 drinking water projects will become models in the district

Farrukhabad News: जिले में 15 पेयजल परियोजनाएं बनेंगी मॉडल

Wed, 13 Dec 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
15 drinking water projects will become models in the district
फर्रुखाबाद। जनपद में जल जीवन मिशन योजना के तहत 376 पानी की टंकियों का निर्माण चल रहा है। इनमें पहले चरण में 15 टंकियों को मॉडल रूप दिया जाएगा। परिसर में सुंदरीकरण के साथ पौधरोपण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


पानी की बर्बादी रोकने और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल जल अभियान चला रही है। इसके लिए जनपद में 376 परियोजनों का निर्माण होना है। इनसे 710 राजस्व गांव के प्रत्येक घर में टंकी से जलापूर्ति की जाएगी। पाइप लाइन डालने और घरों में कनेक्शन देने का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि टंकियों का निर्माण अभी धीमी रफ्तार से चल रहा है। अब तक 15 टंकियों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। 49 निर्माणाधीन बताई जा रही है। शासन से प्रथम चरण में 15 टंकियों को मॉडल रूप में तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इनमें टंकी के चारों ओर बाउंड्रीवाल के साथ पहुंच मार्ग बनेंगे। सुंदरीकरण के लिए चारो ओर पौधरोपण होगा। इसमें सजावट के लिए कई प्रकार के फूल, हरियाली वाले पौधे लगाए जाएंगे। सोलर सिस्टम लगा होने से धूप की जरूरत के चलते फलदार या बड़े पौधे नहीं लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन गांवों में बनेंगी मॉडल परियोजना
जिले के 15 गांवों में मॉडल परियोजना बनाई जाएंगी। इसके लिए गांव राजारामपुर मई, पुठरी, मुड़गांव, गोसरपुर, दानमंडी, रतनपुर, सिलसंडा, भगौरा, गदनपुर चैन, सकवाई, हादीदादपुर मई, सिठऊपुर, चौसपुर, तुर्कीपुर व रोशनाबाद चयनित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च 2024 तक निर्माण पूरा करने के आदेश
अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण अविनाश गुप्ता ने बताया कि जिले में अब तक 58 गांवों में जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। 15 टंकियां मॉडल बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा है कि दूसरे चरण में सभी टंकियों को मॉडल रूप दिया जा सकता है। अधिकांश परियोजनाओं में पाइप लाइन बिछाने व कनेक्शन देने का काम लगभग पूरा कर लिया गया। टंकियों का निर्माण अभी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed