फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   15 doctors needed, 10 gave interview

Farrukhabad News: 15 डॉक्टरों की जरूरत, 10 ने दिया साक्षात्कार

Thu, 26 Oct 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
15 doctors needed, 10 gave interview
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग में 15 डॉक्टरों के रिक्त पद भरने के लिए गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में साक्षात्कार हुआ। इसमें 10 डॉक्टर ही पहुंचे। अनुसूचित जाति का कोई भी डॉक्टर नहीं शामिल हुआ। सभी डॉक्टरों का चयन होने के बावजूद पांच पद अभी भी रिक्त रह गए।
विज्ञापन


जनपद में स्वास्थ्य विभाग के पास डॉक्टरों की बड़े स्तर पर कमी है। एनएचएम के तहत संविदा पर 15 एमबीबीएस डॉक्टरों की नियुक्ति करने के आदेश दिए गए थे। साक्षात्कार के लिए छह सदस्यीय चयन कमेटी गठित की गई। निर्धारित समय सुबह 11 बजे सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार, एडीएम(न्यायालय) पदम सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी अंबरीश बाजपेई, लोहिया महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.कैलाश दुल्हानी, डीपीएम कंचन बाला व डैम अरविंद कुमार इंटरव्यू लेने के लिए बैठ गए।
विज्ञापन

डॉ.अतुल सूद, डॉ.जितेंद्र सिंह, डॉ.साक्षी दुबे, डॉ.रजिता कटियार, डॉ.अभिषेक चतुर्वेदी, डॉ.अंकित मिश्र, डॉ.सनी मिश्र, डॉ.सौभाग्य कटियार, डॉ.वैभव यादव व डॉ.हिमांशु सिंह ने साक्षात्कार दिया। कमेटी के सवालों का अधिकतर डॉक्टरों ने सही जवाब दिए। हालांकि अनुभव न रखने वाले कुछ डॉक्टर कमेटी के सवालों में फंसते नजर आए। फिलहाल जरूरत से कम डॉक्टरों के आने से इन सभी का चयन लगभग तय माना जा रहा है। इनमें कुछ डॉक्टर ऐसे भी हैं जो पहले से ही स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हैं, तो कुछ डॉक्टरों ने निजी अस्पतालों से भी गहरा नाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है इन डॉक्टरों के चयन से सामान्य व ओबीसी पदों पर रिक्तियों लगभग पूरी जाएंगी, लेकिन अनुसूचित जाति का कोई डॉक्टर इंटरव्यू देने न पहुंचने से पद रिक्त रह गए। विभाग को दो महिला डॉक्टरों की भी जरूरत पूरी नहीं हो सकी। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि जिन डॉक्टरों के साक्षात्कार लिए गए हैं, उनके चयन पर कमेटी निर्णय लेगी। पांच डॉक्टरों के रिक्त पद भरने के लिए दोबारा साक्षात्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed