{"_id":"690a4b96319c3b44d60f9c94","slug":"1469-lakh-duped-in-the-name-of-providing-agency-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-132237-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एजेंसी दिलाने के नाम पर 14.69 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एजेंसी दिलाने के नाम पर 14.69 लाख ठगे
Wed, 05 Nov 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक नमकीन कंपनी की एजेंसी दिलाने के नाम पर युवक से 14.69 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन बरगदियाघाट निवासी अजय कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि उन्होंने एक कंपनी की एजेंसी के लिए आवेदन किया था। कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई।
कॉल करने वाले ने अपना नाम मनीष अग्रवाल बताया। उसने बताया कि वह एजेंसी दिलवा देगा। उसने संबंधित कंपनी का कूटरचित फर्जी लोगो (चिह्न) का प्रयोग कर 14.69 लाख रुपये खाते में स्थानांतरित करवा लिए। इसके बाद नंबर बंद हो गया।
कोतवाली प्रभारी फतेहगढ़ रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (संवाद)