फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   14 transformers stolen from Kayamganj, local officer silent

Farrukhabad News: कायमगंज से 14 ट्रांसफार्मर चोरी, स्थानीय अफसर चुप

Thu, 04 Apr 2024 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
14 transformers stolen from Kayamganj, local officer silent
फर्रुखाबाद। विकास खंड कायमगंज क्षेत्र में एक माह के अंदर लगभग 14 नलकूपों के ट्रांसफार्मर चोरी हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर बैठे अधिकारी को जानकारी देना तक मुनासिब नहीं समझा। स्थानीय अधिकारी यह जरूर स्वीकार कर रहे हैं कि चार ट्रांसफार्मर चोरी हुए हैं, जिसमें एक में रिपोर्ट हुई है।
विज्ञापन


करीब पांच दिन पहले बरौन में दो निजी नलकूपों के 25 केवीए के ट्रांसफार्मर चोरी हुए थे, जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई थी। इसी तरह का एक और मामला सामने आया है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों ने बताया कि विकास खंड कायमगंज क्षेत्र में एक माह में 14 निजी नलकूपों के ट्रांसफार्मर चोरी हो गए। इसकी जानकारी भी स्थानीय अधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता को देना मुनासिब नहीं समझा। उपभोक्ताओं ने स्थानीय अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन उन्हें यह कहकर टरका दिया गया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराकर उनके पास आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रांसफार्मर चोरी होने से किसान सिंचाई को परेशान
ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद उसकी रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है। इसके बाद ही विभाग नया इस्टीमेट बनाकर दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाता है। कायमगंज क्षेत्र में 25 केवीए के 14 ट्रांसफार्मर चोरी हुए, जिसमें सिर्फ एक में ही रिपोर्ट दर्ज हुई है। रिपोर्ट दर्ज न होने से बचे हुए उपभोक्ताओं के ट्रांसफार्मर नहीं बदल सकेंगे, जिससे उन्हें सिंचाई में दिक्कत उठानी पड़ेगी।


14 ट्रांसफार्मर चोरी होने की जानकारी नहीं है। चार निजी नलकूपों के संचालकों ने जरूर ट्रांसफार्मर चोरी होने की जानकारी दी थी। चारों को रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा था। एक उपभोक्ता की रिपोर्ट दर्ज भी हो गई, जिसका इस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। जिन उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर चोरी होने की जानकारी दी, उनके नाम अभी नहीं बता सकता।

- संजीव कुमार, एक्सईएन ग्रामीण कायमगंज।


14 ट्रांसफार्मर चोरी होना बड़ा मामला है। कायमगंज क्षेत्र से इस तरह की उन्हें न तो एसडीओ, जेई और न ही एक्सईएन ग्रामीण ने कोई जानकारी दी है। मामले को गंभीरता से दिखवाया जाएगा। सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराकर ट्रांसफार्मर बदलवाए जाएंगे।
- अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed